Posted inIndian Premier League (IPL)

जीत के जश्न में बहके Ishan Kishan, CSK फैंस को सिटी बजाने का इशारा कर चिढ़ाया, कहा “चलो निकलो यहां से…”

Swept up in the victory celebrations, Ishan Kishan got carried away; he teased CSK fans by gesturing for them to whistle, saying, "Come on, get out of here..."

Ishan Kishan, CSK: आईपीएल 2026 में 18 मई को एम ए चिदंबरम स्टेडियम में एसआरएच और सीएसके के बीच मैच खेला गया। यह मैच उम्मीद से काफी ज्यादा उतार चढ़ाव भरा रहा और इस मैच में SRH ने 6 गेंद रहते 5 विकेट से जीत दर्ज की। मैच जीतने के बाद ईशान किशन ने कुछ ऐसा सेलिब्रेशन किया, जो कई फैंस को पसंद नहीं आया, खासकर CSK फैंस को यह बहुत बुरा लगा।

मैच जीतने के बाद Ishan Kishan ने किया तगड़ा सेलिब्रेशन

Ishan Kishan celebrated vigorously after winning the match.
Ishan Kishan celebrated vigorously after winning the match.

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक दमदार मैच में जीत दर्ज कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) ने एग्रेसिव अंदाज में सेलिब्रेशन किया। सबसे पहले ईशान ने सीटी बजाई और CSK के थीम Whistle Podu का मजाक बनाया।

इसके बाद उन्होंने हाथों से इशारा करते हुए स्टैंड्स में बैठे सभी फैंस को घर जाने को कहा। उन्होंने फैंस को स्टेडियम छोड़ घर जाने को बोला कि तुम्हारी टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, निकलो अब यहां से। उनका यह जश्न SRH को CSK के हेटर्स को काफी ज्यादा पसंद आया। लेकिन अन्य लोग इससे खफा दिखे।

यह भी पढ़ें: CSK vs SRH मैच के बाद IPL 2026 Points Table: हैदराबाद की जीत से प्लेऑफ में बचा एक स्थान, CSK को लगा तगड़ा झटका; GT को हुआ फायदा

प्लेयर ऑफ़ द मैच बने Ishan Kishan

ईशान किशन (Ishan Kishan) के इतने एग्रेसिव सेलिब्रेशन के पीछे का एक कारण उनकी बल्लेबाजी भी रही। उन्होंने नंबर तीन पर बैटिंग करने आने के बाद 47 गेंद में 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 70 रनों की एक ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम की जीत में अहम रोल अदा किया। वो प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।

किशन ने सिर्फ इस मैच ही नहीं बल्कि एसआरएच के लिए आईपीएल 2026 के लगभग सभी मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है और यह उनका अब तक का सबसे बेस्ट आईपीएल सीजन रहा है।

कुछ ऐसा रहा है ईशान किशन का प्रदर्शन

13 मैच में ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 37.69 की औसत और 179.48 की स्ट्राइक रेट से अब तक कुल 490 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 5 अर्धशतक जड़ा है। उनका बेस्ट स्कोर 91 रन का है। इससे पहले उनका बेस्ट आईपीएल सीजन आईपीएल 2020 था, जहां उन्होंने 14 मैचों में 516 रन बनाए थे।

FAQs

आईपीएल में कुल कितने रन बना चुके हैं ईशान किशन?
3488 रन

यह भी पढ़ें: सिर्फ 14 अंको के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर रही Delhi Capitals, बन रहा ये बेहद अजब-गजब समीकरण

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!