Vaibhav Sooryavanshi: बिहार के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपने बल्लेबाजी से विरोधी टीम के गेंदबाजों को रुलाने के साथ ही साथ हर मैच में खुद भी रोते दिखाई दे रहे हैं। वैभव कुछ समय पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ आउट होने के बाद रोते हुए दिखाई दिए, वो भी तब जब उन्होंने सदी के सबसे महान गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ बल्ले से हल्ला बोल दिया है।
इसी कड़ी में हाल ही में KKR के खिलाफ मैच हारने के बाद भी वो फूट-फूट कर रोते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय जमकर वायरल हो रहा है।
हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे Vaibhav Sooryavanshi

कई लोगों को वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के उम्र पर संदेह होता रहता है। लोगों को लगता है कि वैभव कहीं नहीं तो 18-19 साल के हैं। लेकिन गलत उम्र बता कर खेल रहे हैं। हालांकि उनकी हरकतों से और उनके वार्ताओं से ऐसा नहीं लगता है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 39 रन आउट होने के बाद वो डगआउट में जाते समय रोते दिखाई दिए। इसके बाद अन्य खिलाड़ियों ने उन्हें हौसला दिया। कुछ ऐसा ही हाल बीते दिन KKR के खिलाफ मुकाबले के बाद भी देखने को मिला। अंतिम पलों में KKR से मैच हारने के बाद वो रोते दिखाई दिए। इसके बाद विरोधी टीम के खिलाड़ियों ने और सपोर्ट स्टाफ ने आकर उनका हौसला बढ़ाया।
यह भी पढ़ें: क्या टीम इंडिया से खेलेंगे Rashid Khan? खुद बयान देकर खोला बड़ा राज
वैभव सूर्यवंशी को देखकर लोग दे रहे हैं तरह-तरह के रिएक्शन
KKR के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को रोते देख एक फैन ने लिखा, “कल मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी को रोते हुए देखा गया। यह लड़का तो कमाल का है! चाहे वो जल्दी आउट हो जाए या टीम हार जाए, वह अपनी भावनाओं को छिपाता नहीं है। सच कहूँ तो, यह 15 साल के बच्चे वाली सोच है—मुझे पक्का पता है कि उस उम्र में मैं भी बिल्कुल ऐसा ही करता! साफ़ है कि क्रिकेट ही उसके लिए सब कुछ है।”
इसके अलावा भी कई अन्य फैंस ने वैभव की तारीफ़ की और उनके जब्बे को सलाम किया। मालूम हो कि वैभव सूर्यवंशी ने इसपर कुछ दिनों पहले बात करते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि वह जल्दी आउट हो गए। अगर वह कुछ बॉल और खेल लेते तो टीम के लिए 20-30 रन एक्स्ट्रा बना लेते, जिससे टीम आसानी से जीत सकती है। यानी साफ शब्दों में कहा जाए तो वैभव सूर्यवंशी टीम के लिए हंड्रेड परसेंट लॉयल है और इसे हर हाल में जीतते देखना चाहते हैं।
Yesterday Vaibhav Sooryavanshi was spotted crying after the game… This guy is unbelievable! Whether he gets out early or the team loses, he wears his heart on his sleeve. Honestly, that’s that 15-year-old mindset I know I would’ve been doing the exact same thing at that age! 🤣… pic.twitter.com/Ug6X4gVqks
— OldMonkOfCricket (@OldMonkOfCric) April 20, 2026
कुछ ऐसे हैं उनके आंकड़े
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 में अब तक छह मैचों में कुल 246 रन बनाए हैं। उन्होंने दो अर्धशतक के साथ यह कारनामा किया है। उनका औसत 41 जबकि स्ट्राइक रेट 236.253 का है। ओवरऑल आईपीएल में वह 13 मैचों में 498 रन बना चुके हैं। अब देखना होगा कि बाकि बचे मैचों में वह किस तरीके का प्रदर्शन करेंगे और ओवरऑल उनकी ग्रोथ कितनी होगी।
FAQs
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कितने रन बनाए हैं?
वैभव सूर्यवंशी की असली उम्र कितनी है?
यह भी पढ़ें: Babar Azam का बड़ा कारनामा, डॉट बॉल से बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जो कभी Virat Kohli भी नहीं बना पाए