SRH vs RR Eliminator LIVE Streaming: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। आईपीएल 2026 के मैच नंबर 72 में शाम 7:30 बजे दोनों टीमों की टक्कर होगी। तो आइए जान लेते हैं कि यह मैच कहां खेला जाएगा। इस मैच को कौन जीत सकता है और इस मैच की लाइव स्ट्रीम कहां देखी जा सकती है।
पंजाब में खेला जाएगा SRH vs RR मैच

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का एलिमिनेटर मुकाबला 27 मई, शाम 7:30 बजे से खेला जाना है। यह मैच PCA न्यू स्टेडियम, तिरा में खेला जाएगा और इस दौरान दोनों ही टीमें जीत दर्ज कर क्वालीफायर 2 में अपनी जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
हालांकि जीतेगा कौन इसका पता मैच खत्म होने के बाद ही चलेगा। लेकिन अभी के आंकड़ों की बात करें तो SRH के जीतने के आसार सबसे ज्यादा नजर आ रहे हैं। आईपीएल में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 23 मैच हुए हैं, जिसमें से SRH ने 14 जबकि आरआर ने सिर्फ 9 में जीत दर्ज की है।
साल 2026 में दोनों टीमों के बीच दो मैच हुए और दोनों को एसआरएच ने जीता। राजस्थान रॉयल्स ने SRH के खिलाफ अपना लास्ट मैच साल 2023 आईपीएल सीजन में जीता था। इसके बाद से उसे लगातार हार झेलनी पड़ी है।
यहां देखें SRH vs RR मैच
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच पंजाब के स्टेडियम में होने जा रहे इस मैच का लाइव प्रसारण जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए देखा जा सकता है। जिओ हॉटस्टार के जरिए मोबाइल और डिजिटल यूजर्स मैच का मजा ले सकते हैं। जबकि स्टार स्पोर्ट्स के जरिए टीवी यूजर्स मैच देख सकते हैं।
यह मैच काफी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है और इस मैच को जीतने के बाद यह टीम 29 मई को अपना अगला मैच खेलेगी, जो की क्वालीफायर 1 की हारने वाली टीम के साथ होगा।
STAR SPORTS PANEL PREDICTS THE WINNER OF IPL 2026 [Star Sports]
PIYUSH CHAWLA
Qualifier 1 : RCB vs GT
Winner : Gujarat Titans
Eliminator : SRH vs RR
Winner : Sunrisers Hyderabad
Qualifier 2 : RCB vs SRH
Winner : Royal Challengers Bangalore
Final : GT vs RCB
Winner : Royal… pic.twitter.com/FnxPxZLYWN— Akshat (@Akshatgoel1408) May 26, 2026
FAQs
SRH vs RR मैच कहां देखें?
यह भी पढ़ें: IPL प्लेऑफ़ के लिए सभी टीमों की प्लेइंग-XI आई सामने, देखें किस टीम की अंतिम-11 सबसे मजबूत