Posted inIndian Premier League (IPL)

कोहली ने RCB के लिए दूर देश से बुलाया विध्वंसक बल्लेबाज, सिर्फ चौकों-छक्कों में ठोकता रन

Kohli Summons Destructive Batsman from Overseas for RCB—Scores Runs Exclusively in Fours and Sixes.

Virat Kohli, RCB: विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 में शुरुआत तो काफी दमदार करी थी और यह टीम एक के बाद एक टीमों को मात देते हुए आगे बढ़ रही थी।

लेकिन फिर न जाने इसे किसकी नजर लगी और यह टीम लगातार मैच हार रही है। हालांकि अपने हारने को सिलसिले को थामने के लिए इस टीम ने विदेश से एक विध्वंसक बल्लेबाज को बुला लिया है और वह बहुत जल्द टीम के साथ जुड़ टीम को मजबूती प्रदान करेगा।

लगातार 2 मैचों में मिली RCB को हार

RCB suffers defeat in two consecutive matches.
RCB suffers defeat in two consecutive matches.

बता दें कि रजत पाटीदार जब से आरसीबी (RCB) के कप्तान बने हैं, इस टीम की रूपरेखा ही बदल गई है, जो टीम कभी जीत के लिए तरसती थी वो आज लगातार डोमिनेट करते दिखाई दे रही है। रजत पाटीदार की अगुआई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार एक के बाद एक टीमों को मात देते हुए आगे बढ़ रही है।

इस टीम ने इस आईपीएल सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 में उसे जीत और चार में हार मिली है। 12 अंक के साथ यह अभी अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। इस टीम को गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने अंतिम दो मैच में हार का सामना करना पड़ा।

अब आज इसे अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। 10 मई, को यह टीम आईपीएल 2026 के मैच नंबर 54 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते दिखाई देगी। तो देखना होगा कि इस दौरान यह जीत पाएगी या नहीं। हालांकि जिस खिलाड़ी की स्क्वाड में एंट्री हुई है वह कोई और नहीं बल्कि फिल साल्ट हैं।

यह भी पढ़ें: इधर चल रहा IPL, उधर एक हैट्रिक और बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 120 साल बाद दिखा ऐसा जादू

फिल साल्ट की हुई वापसी

दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट (Phil Salt) फिंगर इंजरी के चलते लगातार मुकाबले मिस कर रहे हैं। साल्ट फिंगर इंजरी के चलते वापस अपने घर इंग्लैंड लौट गए थे, जहां उन्होंने स्कैन-वगैरा कराया। हालांकि वह वापस अब भारत आ चुके हैं और टीम के साथ जुड़ टीम को फिर से मजबूती देंगे।

लेकिन अभी तक यह कंफर्म नहीं हुआ है कि वह प्लेइंग इलेवन में किस मैच से शामिल होंगे। मगर उनका आना इस टीम के लिए काफी बड़ा प्लस पॉइंट है, क्योंकि वह 2026 सीजन की शुरुआत में काफी अच्छा करते दिख रहे थे और लगातार आईपीएल में वह अच्छा ही करते चले आ रहे हैं।

काफी बेहतरीन हैं फिल साल्ट के आंकड़े

फिल साल्ट ने अब तक 40 आईपीएल मैचों की 40 पारियों में तीन बार नाबाद लौटते हुए 1258 रन बनाए हैं। 89 के नाबाद बेस्ट स्कोर के साथ इस ओपनर बल्लेबाज ने 12 अर्धशतक जड़ा है। साल्ट का औसत 34 वहीं स्ट्राइक रेट 174.47 का है। आईपीएल 2026 में 6 मैचों में वो 202 रन बना चुके हैं।

FAQs

फिल साल्ट ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
1258 रन

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi ने छक्कों से रचा इतिहास, दुनिया में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!