Posted inIndian Premier League (IPL)

Vaibhav Sooryavanshi ने खुद दी इंजरी अपडेट, खुद बताया कौन से मैच से करेंगे RR के लिए वापसी

Vaibhav Sooryavanshi provides his own injury update, revealing exactly which match will mark his return for RR.

15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान शतक जड़ने के बाद फील्डिंग करते समय इंजरी हो गई थी।

हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण उन्हें मैदान से फिजियो और एक अन्य खिलाड़ी के कंधे पर बाहर जाना पड़ा था, जिसके बाद उनके फैंस काफी ज्यादा चिंता में थे। हालांकि अब उनकी चिंता दूर हो जाएगी, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी ने खुद बता दिया है कि वह कब मैदान पर वापसी करेंगे और इस समय उनकी हालत कैसी है।

एसआरएच के खिलाफ जड़ा था दमदार ऐतिहासिक शतक

आईपीएल 2025 सीजन में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने डेब्यू किया था और इस दौरान एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा था। उस दौरान उनकी काफी वाहवाही हुई थी और 2026 सीजन में भी उन्होंने एक दमदार शतक जड़ दिया। उन्होंने 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने बिना समय लिए 36 गेंद में 100 रन का आंकड़ा भी पार कर दिया।

वह इस दौरान 37 गेंद में 103 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके बल्ले से पांच चौके जबकि 12 छक्के आए। उनकी पारी देख विरोधी टीम के कप्तान पैट कमिंस भी हैरान रह गए और उनके मुरीद हो गए। लेकिन इसके बाद फील्डिंग के दौरान गेंद पकड़ने के लिए भागते समय उनके हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया, जिसके कारण वो पूरे मैच बाहर रहे।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table : गुजरात ने चेन्नई को हराकर लगाई छलांग, KKR की जीत से बदला समीकरण , देखे अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

फिटनेस पर Vaibhav Sooryavanshi ने दिया अपडेट

Vaibhav Sooryavanshi Shares an Update on His Fitness
Vaibhav Sooryavanshi Shares an Update on His Fitness

राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर के साथ बातचीत के दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपने फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा कि पिछले मैच के बाद उनके टखने में चोट लगी थी। इस वजह से वो उस पर कम जोर डाल रहे थे और इसका असर हैमस्ट्रिंग की चोट के रूप में सामने आया। लेकिन अब वो पहले से बेहतर हैं। वैभव ने कहा कि वो ठीक हो रहे हैं और अगले मैच तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।

28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स खेलेगी अपना नेक्स्ट मैच

बताते चलें कि राजस्थान रॉयल्स को अपना अगला मैच 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। तो देखना होगा कि इस दौरान कौन जीत दर्ज करेगा और इस मैच में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के बल्ले से कितने रन आएंगे। ज्ञात हो कि वैभव ने अब तक आईपीएल 2026 में कुल 357 रन बनाए हैं और ओवरऑल आईपीएल में वह 609 रन बना चुके हैं।

FAQs

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में कुल कितने रन बनाए हैं?
609 रन
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कितने रन बनाए हैं?
357 रन

यह भी पढ़ें: RR Playing XI: पंजाब के खिलाफ ओपनिंग में फिर दिखेगी Jaiswal-Vaibhav की जोड़ी, कुछ ऐसी पूरी प्लेइंग-11

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!