RR Playing XI For PBKS Match: 2026 आईपीएल सीजन के मैच नंबर 40 में 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स की टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेलना है। यह मुकाबला पंजाब के घर पर खेला जाएगा और इस मैच में आरआर जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश करते नजर आएगी।
चूंकि लास्ट मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग अपनी बेस्ट 11 उतार सकते हैं। तो आइए एक बार इस मैच के लिए राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11 पर चर्चा कर लेते हैं।
मुल्लांपुर में होने जा रहा है PBKS vs RR मैच

मालूम हो कि 28 अप्रैल को शाम 7:30 बजे आईपीएल 2026 के मैच नंबर 40 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होने जा रहा है। यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड महाराजा यादविन्द्र सिंह पीसीए स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा और इस मैच में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
पंजाब किंग्स की कोशिश रहेगी कि वो जीत दर्ज कर अपने विनिंग स्ट्रीक को जारी रखे। जबकि राजस्थान रॉयल्स जीत दर्ज कर जीत की पटरी पर वापस आने की कोशिश करते नजर आएगी।
बता दें कि पंजाब किंग्स ने इस सीजन अब तक 7 मैच खेले हैं और उसे इस दौरान 6 में जीत मिली है जबकि एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा है। इस वजह से वो 13 अंक के साथ अंक तालिका में टॉप पर कब्जा बनाए बैठी है। वहीं दूसरी ओर रियान पराग की आरआर ने 8 में से 5 में जीत दर्ज की है और तीन में उसे हार मिली है। इसके साथ ही वो 10 अंक के साथ चौथे नंबर पर है।
इन-इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौक़ा
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के लिए आरआर की ओर से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर ओपन करते दिखाई दे सकते हैं। जबकि ध्रुव जुरेल को नंबर 3 पर बतौर विकेटकीपर मौका दिया जा सकता है। रियान पराग नंबर 4 पर आ सकते हैं और शिम्रोन हेटमायर को पांचवें नंबर पर भेजा जा सकता है।
डोनोवन फरेरा और रवीन्द्र जड़ेजा मिडिल ऑर्डर में खेलते नजर आ सकते हैं और जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा के साथ बीते मैच में खेलते नजर आए तुषार देशपांडे की जगह संदीप शर्मा को फिर से मौका दिया जा सकता है। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर रवि बिश्नोई को चांस दिया जा सकता है। यानी कुल मिलाकर स्टार्स से भरी 11 को मैदान पर उतारा जा सकता है।
PBKS vs RR मैच के लिए राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवीन्द्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई।
FAQs
PBKS vs RR मैच कहां होगा?
PBKS vs RR मैच कब होगा?
यह भी पढ़ें: PBKS vs RR LIVE Streaming: कौन सा चैनल, कौन सा ऐप? जानें पूरा तरीका