Posted inIndian Premier League (IPL)

पहले मिली हार और अब मिली मार, BCCI ने लगाया हार्दिक पांड्या पर तगड़ा फाइन, मुश्किलों में आए MI के कप्तान

First a Defeat, Now a Blow: BCCI Slaps Heavy Fine on Hardik Pandya; MI Captain Lands in Trouble

Hardik Pandya, MI: आईपीएल 2026 में बीते दिन 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। KKR के होम ग्राउंड ईडन गार्डन, कोलकाता में यह मैच हुआ और इस मैच में हार्दिक की टीम MI को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन MI कि यह नवीं हार रही और इस वजह से यह अंक तालिका में नवें नंबर पर है।

लेकिन सिर्फ इस मैच में हार्दिक पांड्या को हार ही नहीं मिली, बल्कि मार भी मिली। बीसीसीआई ने उन पर फाइन लगा दिया है और साथ ही साथ एक डिमेरिट पॉइंट भी दे दिया है।

बीसीसीआई ने लगाया Hardik Pandya पर फाइन

BCCI fines Hardik Pandya
BCCI fines Hardik Pandya

बता दें कि हार्दिक पांड्या पर आईपीएल कोड आफ कंडक्ट को तोड़ने का फाइन लगाया गया है। आईपीएल ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि हार्दिक पर उनकी मैच फीस का 10% फाइन लगाया गया है और उन्हें आईपीएल का कोड आफ कंडक्ट लेवल 1 तोड़ने के लिए एक डीमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।

प्रेस रिलीज में IPL ने लिखा, “हार्दिक पांड्या को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो “मैच के दौरान क्रिकेट के उपकरणों या कपड़ों, मैदान के उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग्स के दुरुपयोग” से संबंधित है। इस वजह से IPL के ‘खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आचार संहिता’ (Code of Conduct) के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है, और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।”

यह भी पढ़ें: KKR vs MI मैच के 19 रिकॉर्ड, मुंबई ने दोहराया 13 साल पुराना कारनामा, रोहित ने की विराट के दो माइलस्टोन की बराबरी

दूसरी पारी के 10वें ओवर में हुई घटना

दरअसल, KKR को जीत के लिए 148 रनों का टारगेट देने के बाद रनों को डिफेंड करने के बाद दूसरी पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने अपने रन-अप पर वापस जाते समय ज़ोर से विकेट की बेल्स को गिरा दिया, जोकि खेल का अपमान है और इसी वजह से उनपर करवाई की गई है। हालांकि हार्दिक ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा लगाए गए दंड को भी स्वीकार कर लिया।

3 मैच बाद की वापसी

बता दें कि इंजरी के कारण हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए लास्ट तीन मैचों में खेलते दिखाई नहीं दिए थे। वो LSG, RCB और PBKS के खिलाफ मुकाबले में नजर नहीं आए थे। इस दौरान टीम ने दमदार प्रदर्शन किया था और दो मैच में जीत दर्ज की थी। लेकिन हार्दिक के आते ही टीम को वापस हार का सामना करना पड़ा और अब तक यह टीम 13 में से सिर्फ चार में जीती है जबकि 9 में इसे हार मिली है।

FAQs

हार्दिक पांड्या ने बतौर कप्तान कितनी आईपीएल ट्रॉफी जीती है?
1 ट्रॉफी

यह भी पढ़ें: KKR vs MI मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी समेत इन खिलाड़ियों का जलवा

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!