Team India’s squad for Afghanistan ODI Series: आईपीएल 2026 के कारण लगभग तीन महीने से एक्शन में नजर नहीं आने वाली टीम इंडिया वापसी को तैयार है। घरेलू सरजमीं पर भारतीय मेंस क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान की मेजबानी करनी है। इस दौरान एकमात्र टेस्ट के अलावा, तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जानी है। भारत ने अपनी आखिरी वनडे सीरीज जनवरी में खेली थी और अब पांच महीने बाद इस फॉर्मेट में नजर आएगी।
अफगानिस्तान के खिलाफ 14 से 20 जून तक होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए मंगलवार, 19 मई को BCCI ने टीम इंडिया (Team India) का ODI स्क्वाड घोषित कर दिया है। स्क्वाड की कमान शुभमन गिल के हाथों में हैं और उपकप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। चयनकर्ताओं ने बैकअप विकेटकीपर ऋषभ पंत को ड्रॉप कर दिया है। वहीं, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे के रूप में तीन नए खिलाड़ियों को पहली बार वनडे टीम में मौका दिया है।
ऋषभ पंत की वनडे टीम से हुई छुट्टी, ईशान किशन की वापसी

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे स्क्वाड को लेकर काफी समय से मीडिया रिपोर्ट्स थीं कि ऋषभ पंत को ड्रॉप किया जा सकता है, क्योंकि उन्होंने IPL 2026 में प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं किया है। पंत को काफी समय से बैकअप विकेटकीपर के रूप में वनडे स्क्वाड में जगह मिल रही थी लेकिन प्लेइंग XI में मौका नहीं दिया जा रहा था। उन्होंने अपना अंतिम वनडे 2024 में श्रीलंका दौरे पर खेला था।
वहीं, उनकी जगह लेने वाले ईशान किशन ने 2023 में आखिरी बार टीम इंडिया (Team India) की जर्सी में वनडे मुकाबला खेला था लेकिन उनका हालिया फॉर्म कमाल का रहा है। किशन ने टी20 वर्ल्ड कप और अब आईपीएल 2026 में तबाही मचाई है। इसी वजह से चयनकर्ताओं ने उन्हें वापसी का मौका दिया। वहीं, उनके आने से बैकअप ओपनर यशस्वी जायसवाल को भी बाहर कर दिया गया है, क्योंकि ईशान टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करना बखूबी जानते हैं।
रोहित-हार्दिक का फिटनेस की शर्त पर हुआ चयन, बुमराह को मिला आराम
आईपीएल 2026 में फिटनेस की समस्या से जूझ रहे आपने रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में जगह मिली है। हालांकि, इन दोनों का चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा। अगर ये दोनों अपनी फिटनेस साबित नहीं कर पाए तो इनकी जगह रिप्लेसमेंट की घोषणा बाद में की जा सकती है।
चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उम्मीद के मुताबिक जसप्रीत बुमराह का चयन नहीं किया है। बुमराह ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में अभी तक मुंबई इंडियंस के लिए हर मुकाबला खेला है। इसी वजह से उनका वर्कलोड ध्यान में रखा गया है।
इन 3 खिलाड़ियों का पहली बार वनडे टीम में हुआ चयन
टीम इंडिया (Team India) के वनडे स्क्वाड में नए चेहरों के रूप में पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार, दिल्ली के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और विदर्भ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे को मौका मिला है। इस आईपीएल सीजन गुरनूर गुजरात टाइटंस में हैं, लेकिन उन्हें अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्रिंस यादव ने 12 मैचों में 16 विकेट लेकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं, हर्ष सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं और आठ मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का स्क्वाड:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे
नोट- रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का चयन फिटनेस पर निर्भर रहेगा।
JUST IN: India’s ODI squad for the upcoming three-match series against Afghanistan in June 🇮🇳
Prince Yadav, Gurnoor Brar and Harsh Dubey receive their maiden call-ups to the one-day side pic.twitter.com/fdtVzXdbma
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 19, 2026
FAQs
भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत कब से होनी है?
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया की हुई घोषणा, इन खिलाड़ियों को डेब्यू