Player crushed to death under a heavy pitch roller: क्रिकेट का खेल काफी लोकप्रिय हो चुका है। भारत में इसे शुरू से ही काफी पसंद किया गया और जब 1983 में इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता तो फिर इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई। इसके बाद, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के कारण लगभग हर दूसरे घर में क्रिकेट खेलने वाले मिलने लगे।
इस खेल ने फैंस को तमाम खुशियां दीं, लेकिन कई ऐसे मौके आए जब रुला भी गए। मैच में जीत और हार के कारण आंसूओं की बात अलग होती है लेकिन जब किसी क्रिकेटर या खेल से जुड़े किसी व्यक्ति की मौत हो जाए तो मातम सा छा जाता है। जी हां, अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक खिलाड़ी (Player) की मैदान पर ही बेहद दर्दनाक मौत हो गई है।
पिच रोलर के नीचे दबकर खिलाड़ी (Player) की गई जान

दरअसल, महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है , जहां क्रिकेट के मैदान पर पिच पर रोलर चलाते समय एक 15 वर्षीय खिलाड़ी (Player) की उसके नीचे दबकर मौत हो गई। मीडिया में प्राप्त जानकरी के अनुसार, जिस खिलाड़ी की मौत हुई है, उसका नाम आरव उर्फ़ वीरेन चौधरी था।
बताया जा रहा है कि आरव और कुछ अन्य खिलाड़ी (Players) मिलकर पिच तैयार करने के लिए पिच रोलर को खींच रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया और आरव उसके नीचे दब गया, जिसके कारण उसे काफी ज्यादा चोट आई और अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
दो कोच और क्रिकेट एसोसिएशन पर दर्ज हुआ गैर-इरादतन हत्या का मामला
इस 15 वर्षीय खिलाड़ी (Player) की जान जाने के बाद, दो कोच और क्रिकेट एसोसिएशन पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, बच्चे पिच तैयार करने का कार्य कोचों के निर्देश पर कर रहे थे लेकिन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कोई भी सुपरवाइजर मौजूद नहीं था।
अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्चे बिना किसी वयस्क की देखरेख या सुरक्षा उपायों के भारी उपकरण खींच रहे थे, जिसके बाद बारशी शहर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत दो प्रशिक्षकों और क्रिकेट संघों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
रिपोर्ट में बारशी शहर पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर महेश गलगेट के हवाले से बताया गया है कि बच्चा रोलर खींचते समय फिसल गया, जिसके बाद रोलर उस पर लुढ़क गया। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि पोस्टमार्टम फिलहाल रोक दिया गया है।
FAQs
पिच रोलर के नीचे दबने से जिस बच्चे की मौत हुई, उसकी उम्र कितनी थी?
यह भी पढ़ें: नेट बॉलर्स के रूप में इन 5 IPL स्टार्स की चमकी किस्मत, कोच गौतम गंभीर ने AFG टेस्ट के लिए दिया बड़ा मौका