Posted inक्रिकेट (Cricket)

BAN vs PAK: दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान की नैया डूबी, 232 रन पर खत्म हुई पारी, लेकिन चमके Babar Azam

BAN vs PAK: दूसरे टेस्ट में भी Pakistan की नैया डूबी, 232 रन पर खत्म हुई पारी, लेकिन चमके Babar Azam

Bangladesh vs Pakistan 2nd Test: PSL 2026 के बाद पाकिस्तान की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई और टीम बांग्लादेश के दौरे पर है। इस दौरान दोनों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला टेस्ट बांग्लादेश ने 104 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

अब दूसरा टेस्ट सिलहट में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भी बांग्लादेश के सामने पाकिस्तान (Pakistan) की नैया डूबती नजर आ रही है, क्योंकि पहली पारी में पाकिस्तानी बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी खराब रहा और पूरी टीम 232 रन बनाकर ढेर हो गई।

पहली पारी में पाकिस्तान (Pakistan) सस्ते में ढेर, बांग्लादेश को मिली बढ़त

BAN vs PAK: दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान की नैया डूबी, 232 रन पर खत्म हुई पारी, लेकिन चमके Babar Azam

दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 278 का स्कोर बनाया था। जवाब में पाकिस्तान (Pakistan) का बल्लेबाजी प्रदर्शन काफी खराब रहा और टीम मेजबानों के पहली पारी के स्कोर को भी पीछे नहीं छोड़ पाई। बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज जूझते नजर आए। आलम यह रहा कि पूरी पारी में सिर्फ एक बल्लेबाज को छोड़कर कोई भी 38 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना पाया। इसी वजह से पाकिस्तान सस्ते में आउट होकर बांग्लादेश की पहली पारी के स्कोर की तुलना में 46 रनों से पिछड़ गया।

बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए पहली पारी में बनाए सबसे ज्यादा रन

बांग्लादेश दौरे पर पाकिस्तान (Pakistan) के लिए बल्लेबाजी बड़ी समस्या बनी हुई है और यह दूसरे टेस्ट में भी जारी है। हालांकि, पहली पारी के दौरान बाबर आजम ने काफी अच्छी पारी खेली और अर्धशतक बनाया। इंजरी की वजह से मीरपुर टेस्ट से बाहर रहने वाले बाबर ने अपनी क्लास दिखाई और बांग्लादेशी गेंदबाजों का काफी अच्छे से सामना किया। उन्होंने 84 गेंदों में 80.95 की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए, जिसमें 10 चौके भी शामिल रहे। बाबर की पारी के कारण ही पाकिस्तान बड़े अंतर से बांग्लादेश से पिछड़ने से बच गया।

ऐसा रहा पाकिस्तान (Pakistan) की पहली पारी का पूरा हाल

बांग्लादेश के जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) की शुरुआत खास नहीं रही और 22 के स्कोर पर ही पहला झटका लग गया। ओपनर अब्दुल्लाह फजल सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए। स्कोर में 1 रन का ही इजाफा हुआ था और पिछले मैच के शतकवीर अजान अवैस भी 9 रन बनाकर चलते बने। कप्तान शान मसूद के बल्ले से 21 रन आए। वहीं, सऊद शकील ने 8 रन बनाए।

79 पर 4 विकेट गिरने से पाकिस्तान काफी ज्यादा मुश्किल में नजर आ रहा था। यहां से बाबर आजम ने सलमान आगा के साथ पांचवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी निभाई। हालांकि, फिर 142 के स्कोर पर बाबर भी आउट हो गए। 21 रन बनाकर सलमान भी 150 के स्कोर पर आउट हो गए। मोहम्मद रिजवान का खराब फॉर्म जारी रहा और उन्होंने सिर्फ 13 रन बनाए। निचले क्रम से साजिद खान ने 38 और हसन अली ने 18 रन बनाकर पाकिस्तान की 232 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की।

बांग्लादेश ने गेंदबाजी में पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जिनमें शोरीफुल इस्लाम के अलावा अन्य सभी को विकेट मिले। नाहिद राणा और तैजुल इस्लाम को सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट मिले। वहीं, मेहदी हसन मिराज और तस्कीन अहमद ने दो-दो विकेट चटकाए।

FAQs

सिलहट टेस्ट में पाकिस्तान की पहली पारी कितने रनों पर सिमट गई?
232
पाकिस्तान की पहली पारी में बाबर आजम ने कितने रन बनाए?
68

यह भी पढ़ें: चोट के चलते रजत पाटीदार हुए टीम से बाहर, कोहली नहीं बल्कि ये खिलाड़ी बना RCB का नया कप्तान

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!