PBKS vs RCB: आईपीएल 2026 में रविवार, 17 मई को दो मुकाबले खेले जाने हैं और दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हो रहा है। धर्मशाला में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, जिसके कारण फैंस को पहले आरसीबी की बैटिंग देखने को मिल रही है।
इस मैच में टॉस के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद से RCB की कप्तानी को लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल, बेंगलुरु की तरफ से नियमित कप्तान रजत पाटीदार टॉस के लिए नहीं आए और उनकी जगह विराट कोहली नहीं, बल्कि किसी अन्य खिलाड़ी को बतौर कार्यवाहक कैप्टेन बनाकर भेजा गया।
PBKS के खिलाफ मैच से चोट के कारण रजत पाटीदार बाहर, RCB को मिला नया कप्तान

दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नियमित कप्तान रजत पाटीदार नहीं खेल रहे हैं। पाटीदार को चोट लगी है। हालांकि, उन्हें किस तरह की इंजरी हुई है, जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, RCB के रेगुलर कप्तान टीम के साथ धर्मशाला भी नहीं आए और दोनों अभ्यास सत्र भी मिस किए।
इसी वजह से RCB ने नए कप्तान का चयन किया। हालांकि, काफी लोगों को लग रहा होगा कि शायद विराट कोहली कमान संभाल रहे होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में बेंगलुरु टीम की कप्तानी विकेटकीपर जितेश शर्मा कर रहे हैं, जो टीम के उपकप्तान भी हैं। जितेश ने पाटीदार की गैरमौजूदगी में पहले भी कप्तानी की हुई है और बेंगलुरु के लिए यह उनका कैप्टेन के रूप में तीसरा मैच है।
Captain Jitesh Sharma. Ready for duty in Dharamshala today. 🫡❤️ pic.twitter.com/o361DhahpS
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 17, 2026
जितेश शर्मा ने रजत पाटीदार की रिकवरी और वापसी पर दिया अपडेट
PBKS vs RCB मैच में टॉस के दौरान जितेश शर्मा ने रजत पाटीदार को लेकर अहम अपडेट दिया। जितेश ने पुष्टि की कि आरसीबी के कप्तान अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं और टीम के अगले मैच में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने कहा,
“रजत अच्छा कर रहे हैं और हम उन्हें हैदराबाद में देख सकते हैं।”
बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपना अंतिम लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में खेलना है। यह मुकाबला 22 मई को होगा। अगर सब ठीक रहा तो RCB के नियमित कप्तान रजत पाटीदार वापसी करते दिख सकते हैं। इस सीजन पाटीदार ने कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी काफी अच्छा किया है। उन्होंने 11 पारियों में 192.57 की औसत से 337 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।
RCB ने किए दो बदलाव
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के लिए RCB ने अपने कॉम्बिनेशन में दो बदलाव किए हैं। टॉस के दौरान जितेश शर्मा ने बताया कि सुयश शर्मा ने रजत पाटीदार की जगह ली है। वहीं, रोमारियो शेफर्ड ने जैकब डफी को रिप्लेस किया है।
PBKS vs RCB मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, लोकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रसिख सलाम दार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान
FAQs
PBKS vs RCB मैच में रजत पाटीदार की जगह कौन कप्तानी कर रहा है?
यह भी पढ़ें: CSK vs SRH LIVE: कब शुरू होगा मैच और कहां होगा प्रसारण? यहां मिलेगी A to Z जानकारी