Suryakumar Yadav Child: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए साल 2026 अब तक काफी बेहतरीन रहा है। सबसे पहले तो साल की शुरुआत में उन्होंने अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और अब फाइनली उन्हें जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी मिल गई है। वो 10 सालों के बाद पिता बन गए हैं। उनके घर एक नन्ही परी का जन्म हुआ है।
सूर्यकुमार यादव बने पिता

बता दें कि बीते साल ही सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने प्रेगनेंसी की खबर दी थी और अब फाइनली दोनों कपल पेरेंट्स बन चुके हैं। 7 मई, 2026 को दोनों के घर बेबी गर्ल का आगमन हुआ और दोनों ने काफी उत्साह से उसका स्वागत किया और सोशल मीडिया पर अपने सभी चाहने वालों के लिए इसकी जानकारी साझा की।
बेबी गर्ल के आगमन पर सूर्या ने एक पोस्ट करते हुए लिखा, “किलकारियों, प्यार और अनगिनत सपनों के साथ—हम अपनी प्यारी बेटी का स्वागत करते हैं।”
यह भी पढ़ें: 4 खिलाड़ी जिन्हें IPL 2026 से मिलेगा आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे का टिकट, पहली बार टीम इंडिया में कर जाएंगे डेब्यू
साल 2016 में दोनों ने लिए थे सात फेरे
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की मुलाकत साल 2010 में हुई थी और 2016 में दोनों ने सात फेरे लिए। तब से अपने पहले बच्चों का वेट कर रहे थे, जो कि अब 2026 में पूरे 10 सालों के बाद खत्म हुआ है। सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी के घर नन्ही परी के आगमन की कई क्रिकेटर्स ने भी दोनों को बधाई दी और फैंस भी लगातार बधाई दे कर रहे हैं। बता दें कि सूर्यकुमार यादव इस समय मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेलते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन वहां पर उनका प्रदर्शन काफी फीका दिख रहा है।
With giggles, bows, and dreams to unfurl- we welcome our baby girl 🩷🧿 pic.twitter.com/NlvE2tJdJw
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) May 7, 2026
अच्छे लय में नहीं हैं सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव बीते आईपीएल सीजन मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर बने थे और अपने बल्लेबाजी से टीम को प्लेऑफ में भी उन्होंने पहुंचाया था। लेकिन इस आईपीएल सीजन खेल पूरी तरह से बदल गया है। वो लगातार मैचों में स्ट्रगल करते दिखाई दे रहे हैं। मिस्टर 360 नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव अब तक 10 मैचों में 200 रन का भी आंकड़ा टच नहीं कर पाए हैं।
उनके बल्ले से महज 195 रन आए हैं। अब देखना होगा कि आगे आने वाले मैचों में वह कम बैक कर सकेंगे या फिर नहीं। बताते चलें कि मुंबई इंडियंस को 10 मई को आरसीबी के साथ अपना अगला मैच खेलना है। अब इस मैच में सूर्यकुमार यादव खेल भी सकते हैं और आराम भी ले सकते हैं।
FAQs
सूर्यकुमार यादव ने कब शादी की थी?
यह भी पढ़ें: LSG vs RCB के 23 बड़े रिकॉर्ड, भुवनेश्वर कुमार का ऐतिहासिक कारनामा, मिचेल मार्श ने की केएल राहुल की बराबरी