Delhi vs Chennai LIVE Streaming: पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 के मैच नंबर 48 में एक दूसरे के आमने-सामने होने जा रही हैं। दोनों टीमों के बीच होने जा रहे इस मैच के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं। साथ ही साथ जान लेते हैं कि इस मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देखा जा सकता है और दोनों टीमों के आंकड़े कैसे हैं।
अरुण जेटली स्टेडियम में होगा Delhi vs Chennai मैच

बता दें कि 5 मई शाम 7:30 बजे आईपीएल 2026 के मैच नंबर 48 में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। यह मैच डीसी के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा और इस दौरान फैंस का भरपूर मनोरंजन होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमें इस समय अंक तालिका में एक दूसरे के बराबर हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स इस समय 9 में से चार मैच जीत और 5 मैच हार 8 अंक के साथ छठे पायदान है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स भी इतने ही मैचों में इतनी जीत और हार के साथ सातवें पायदान पर है। डीसी का नेट रन रेट माइंस में जबकि चेन्नई का का प्लस में है।
जो भी टीम इस मैच को जीतेगी उसके 10 अंक हो जाएंगे और वह प्लेऑफ में अपनी दावेदारी को थोड़ी और मजबूत कर लेगी। यानी कि फिर उसे अपने आने वाले चार मैचों में से बस तीन में जीत दर्ज करनी होगी और प्लेऑफ में जा सकेगी।
कुछ ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे दमदार टीमों में से गिनी जाती हैं और दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान सीएसके ने 20 वहीं डीसी ने 12 बार बाजी मारी है। साल 2026 में दोनों टीमों के बीच एक मैच हुआ था और उसे CSK ने 23 रन से जीता था। यही वह मैच था, जिसके बाद सीएसके ने कमबैक किया और मैच पर मैच जीतना चालू किया।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे पर होने वाले ODI-टी20 के लिए Team India का हुआ ऐलान, इन 15-15 खिलाड़ियों को मिला मौका
कहां देखें Delhi vs Chennai लाइव मैच
दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Delhi vs Chennai) के बीच होने जा रहा मैच जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स के जरिए देखा जा सकता है। जिओ हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट के जरिए डिजिटल यूजर्स मैच का मजा 10 से अधिक भाषाओं में ले सकते हैं। वहीं स्टार स्पोर्ट्स के जरिए टीवी यूजर्स मैच देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स के भी अलग-अलग चैनलों पर हिंदी इंग्लिश और अन्य भाषाओं में मैच देखा जा सकता है।
जिन भी फैंस के पास जिओ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है वो आराम से फ्री में इस मैच का मजा ले सकते हैं और अपने मोबाइल रिचार्ज के साथ जिओ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में पाकर भी मैच देख सकते हैं। वहीं टीवी यूजर अपने केबल कनेक्शन के साथ मौजूद स्टार स्पोर्ट्स पैक के जरिए मैच देख सकते हैं।
FAQs
Delhi vs Chennai LIVE मैच कहां देखें?
यह भी पढ़ें: PSL 2026 की ‘Team of the Tournament’ का हुआ ऐलान, 8 पाकिस्तानी तो सिर्फ 3 विदेशी खिलाड़ियों को मिली जगह