Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

अब युगांडा की टीम करेगी भारत का दौरा, खेलेगी 4 वनडे और 4 T20 मैच, सभी मुकाबलों की डेट का हुआ ऐलान

Now, the Uganda team will tour India to play 4 ODIs and 4 T20 matches; the dates for all the fixtures have been announced.

Uganda Cricket Team: युगांडा क्रिकेट टीम बहुत ही जल्द भारत का दौरा करने जा रही है, जहां वो भारत में वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेलते दिखाई देगी। तो आइए इस सीरीज के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

भारत दौरे पर आ रही Uganda Cricket Team

The Uganda cricket team is set to tour India very soon, where they will be seen playing a series of ODI and T20 matches.
The Uganda cricket team is set to tour India very soon, where they will be seen playing a series of ODI and T20 matches.

बता दें कि युगांडा क्रिकेट टीम (Uganda Cricket Team) ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप (2024 T20 World Cup) में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में सिरकत की थी और विश्व स्तर पर अपना नाम सभी के सामने लाया था और इसी कड़ी में अब ये अपने क्रिकेट को और बढ़ाने के लिए भारत का दौरा करने जा रही है।

युगांडा क्रिकेट टीम (Uganda Cricket Team) 18 मई से लेकर 30 मई तक भारत में मुंबई की टीम के साथ 4 वनडे और 4 ही टी20 मैच खेलते नजर आने वाली है। वनडे मैच MCA कोल्ट्स टीम के साथ खेले जाएंगे। जबकि टी20 मैच T20 मुंबई लीग की टीमों के खिलाफ होंगे। ऐसे में देखना होगा कि ये सभी किस तरीके का प्रदर्शन करेंगे और ओवरऑल मैच कैसा रहेगा।

इस वनडे सीरीज के पहले दो मैच पालघर दहानू तालुका स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड में 18 और 20 मई को होंगे। वहीं अगले दो मैच 22 और 24 मई अडानी स्टेडियम, पालघर में होंगे। पहला टी20 मैच 26 मई को दादोजी कोंडदेव स्टेडियम, ठाणे में होगा। जबकि लास्ट के 3 मैच 27, 29 और 30 मई को अडानी स्टेडियम, पालघर में होंगे।

यह भी पढ़ें: CSK vs SRH: कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-XI? इस बार MS Dhoni समेत मैदान पर उतरेंगे ये 22 खिलाड़ी

Uganda Cricket Team के वनडे सीरीज का शेड्यूल

18 मई, पहला वनडे: पालघर दहानू तालुका स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड
20 मई, दूसरा वनडे: पालघर दहानू तालुका स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड
22 मई, तीसरा वनडे: अडानी स्टेडियम, पालघर
24 मई, चौथा वनडे: अडानी स्टेडियम, पालघर

यूगांडा क्रिकेट टीम के T20 सीरीज का शेड्यूल

26 मई, पहला T20: दादोजी कोंडदेव स्टेडियम, ठाणे
27 मई, दूसरा T20: अडानी स्टेडियम, पालघर
29 मई, तीसरा T20: अडानी स्टेडियम, पालघर
30 मई, चौथा T20: अडानी स्टेडियम, पालघर।

FAQs

यूगांडा क्रिकेट टीम को मुंबई के साथ कब मैच खेलना है?
18 मई से

यह भी पढ़ें: PBKS vs RCB: पंजाब के खिलाफ 23 रनों की जीत से प्लेऑफ में बेंगलुरु, श्रेयस की टीम की लगातार छठी हार; शशांक का तूफानी पचासा नहीं आया काम

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!