RR vs LSG LIVE: आईपीएल 2026 जैसे-जैसे समाप्ति की ओर अग्रसर हो रहा है। वैसे-वैसे इसके मुकाबले और भी ज्यादा रोमांचक होते जा रहे हैं। 19 मई , शाम 7:30 बजे राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होने जा रहा है।
तो आइए इस मुकाबले के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम दोनों टीमों के मौजूदा स्थिति हेड टू हेड आंकड़े और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स पर बात करेंगे।
19 मई को खेला जाएगा RR vs LSG मैच

बता दें कि आईपीएल 2026 प्लेऑफस काफी नजदीक आ गया है और आईपीएल 2026 के मैच नंबर 64 में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जांयट्स की टक्कर देखने को मिलने वाली है। आरआर और एलएसजी का यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
हालांकि टॉस 7:00 और प्री मैच शो की शुरुआत 6:30 बजे से ही हो जाएगी। यह मैच आरआर के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा और देखना काफी इंटरेस्टिंग रहेगा कि इस दौरान कौन सी टीम जीत दर्ज करेगी।
कुछ ऐसा है दोनों टीमों का हाल
मालूम हो कि आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक कुल 7 मैच हुए हैं, जिसमें से दो LSG और पांच RR ने जीते हैं। 2026 में हुआ मैच भी राजस्थान ने जीता था। अब देखना होगा की LSG बदला ले पाएगी या नहीं।
अंक तालिका की बात करें तो इस समय राजस्थान रॉयल्स प्वाइंट्स टेबल में 12 में से 6 मैच जीत और 6 मैच हार 12 अंक के साथ छठे स्थान पर है। जबकि LSG 14 में से चार मैच जीत और आठ मैच हार 8 अंक के साथ दसवें पायदान पर है। आरआर अगर अपना यह मैच जीत जाती है तो वो अंतिम मैच भी जीत कर प्लेऑफ में जगह बना सकेगी वरना प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
यहां देखें RR vs LSG लाइव मैच
RR vs LSG के बीच होने जा रहे इस मैच को जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स के जरिए लाइव देखा जा सकता है। जिओ हॉटस्टार के ऐप व वेबसाइट के जरिए मोबाइल व डिजिटल यूजर्स मैच का मजा ले सकते हैं। जबकि स्टार स्पोर्ट्स के जरिए टीवी यूजर्स मैच देख सकते हैं। रियान पराग और ऋषभ पंत की टीम के बीच होने जा रहे इस मैच का मजा 10 से अधिक भाषाओं में लिया जा सकता है।