Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

बड़ी रिपोर्ट में खुलासा, Hardik Pandya की कप्तानी गई! अब ये खिलाड़ी संभालेगा कमान

Major Report Reveals: Hardik Pandya Stripped of Captaincy! This Player Will Now Take the Helm

आईपीएल 2024 के बाद से लगातार हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मुंबई इंडियंस को लीड करते दिखाई दे रहे थे। लेकिन 2027 आईपीएल सीजन में वो इस टीम की कप्तानी करते दिखाई नहीं देंगे, क्योंकि टीम के लगातार प्रदर्शन में गिरावट को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने उनसे मूव ऑन करने के फैसला कर लिया है और अब दूसरा खिलाड़ी इस बड़ी फ्रेंचाइजी की अगुआई करेगा।

Hardik Pandya से छीनी जा रही कप्तानी

Hardik Pandya is being stripped of the captaincy.
Hardik Pandya is being stripped of the captaincy.

बता दें कि आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को ट्रेड कर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था और उम्मीद जता रहे थे कि हार्दिक पांड्या बतौर कप्तान इतिहास रचेंगे। लेकिन हुआ उसका उल्टा ही। लगातार तीन सीजन मुंबई ख़िताब जीतने से चूक गई और अब इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने फाइनली उनसे पीछा छुड़ाने का फैसला कर लिया है।

एक्सप्रेस स्पोर्ट्स में छपी खबर के अनुसार पांच बार की आईपीएल चैंपियन हार्दिक पांड्या को कप्तान पद से हटा रही है और उनकी जगह एक अन्य खिलाड़ी कप्तानी करता दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें: माँ के गहने बेचकर ख़रीदे थे जूते, अब साकिब हुसैन को ईशान किशन ने गिफ्ट किए 6 जोड़ी Cricket shoes

इस खिलाड़ी को बनाया जा सकता है कप्तान

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस जिस खिलाड़ी को अगला कप्तान बन सकती है वो कोई और नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह या तिलक वर्मा हो सकते हैं। दोनों ही खिलाड़ी एक लंबे अरसे से मुंबई के लिए खेलते चले आ रहे हैं और इंटरनेशनल से लेकर आईपीएल और यहां तक की डोमेस्टिक हर जगह उनका प्रदर्शन काफी उम्दा रहा है, जिस वजह से मैनेजमेंट उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।

एनडीटीवी में छपी खबर के अनुसार मुंबई का अगला कप्तान कौन होगा इस बात का जिम्मा रोहित शर्मा पर सौंपा आ गया है। यानी रोहित शर्मा डिसाइड करने वाले हैं कि मुंबई का कप्तान किसे बनाया जाए।

हार्दिक पांड्या छोड़ सकते हैं टीम

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को आईपीएल 2027 के लिए भी अपनी टीम में ही रखना चाहती है। लेकिन उन्हें यह फ्रेंचाइजी बतौर प्लेयर स्क्वाड का हिस्सा बनाए रखने की प्लानिंग में है।

लेकिन हार्दिक पांड्या फ्रेंचाइजी छोड़ने का निर्णय कर चुके हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या चेन्नई सुपर किंग्स या राजस्थान रॉयल्स में जा सकते हैं। उन्होंने हाल ही में कई ऐसी सोशल मीडिया स्टोरी भी डाली, जिससे पता चलता है कि वह टीम छोड़ देंगे।

FAQs

हार्दिक पांड्या किस टीम में जा सकते हैं?

CSK

यह भी पढ़ें: RR vs GT क्वालीफायर-2 मुकाबला बारिश के चलते होगा रद्द! अब ये टीम 31 मई को खेलेगी RCB के साथ फाइनल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!