RR vs GT: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होने जा रहा है। यह मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा और इस मैच के लिए फैंस में एक अलग सा उत्साह देखने को मिल रहा है।
लेकिन अगर इस मैच में बारिश आ जाती है तो समीकरण बिगड़ जाएगा और एक टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो टीम जो फाइनल में बनाएगी अपनी जगह।
29 मई को मुल्लांपुर में होगा यह मैच

बता दें कि आज शाम 7:30 बजे, आईपीएल 2026 के मैच नंबर 73 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत देखने को मिलेगी। शुभमन गिल और रियान पराग की टीम पंजाब किंग्स के नए होम ग्राउंड मुल्लांपुर में एक दूसरे से लोहा लेते नजर आएँगी।
हेड टू हेड आंकड़े और हालिया फॉर्म के अनुसार गुजरात टाइटंस के जीतने के काफी ज्यादा आसार हैं और अगर बारिश आएगी तो भी गुजरात को ही फायदा होगा।
बारिश से होगा गुजरात को फायदा
दरअसल, प्लेऑफ मुकाबले के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने जा रहा मैच बारिश के वजह से धूल जाता है तो अंक तालिका में बेहतर स्थिति में होने के चलते गुजरात टाइटंस फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
रूल के अनुसार अगर बारिश होती है तो कोशिश की जाएगी कि कम से कम एक ओवर का मैच हो सके, ताकि सुपर ओवर के जरिए नतीजा निकाला जा सके। लेकिन अगर सुपर ओवर भी नहीं कराया जा सका तो अंक तालिका के अनुसार अंक तालिका की टॉप टीम को आगे भेज दिया जाएगा और इससे गुजरात टाइटंस आगे पहुंच जाएगी। चूंकि लीग स्टेज में गुजरात टाइटंस ने 18 अंक वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 16 अंक पर फिनिश किया था।
यह भी पढ़ें: “कप्तानी के लायक ही नहीं…” मोहम्मद कैफ ने खोली पोल, एक साथ 4 खिलाड़ियों को कप्तानी से हटाने की करी मांग
31 मई को होगा फाइनल
बताते चलें कि आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। यह फाइनल मैच गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस फाइनल मुकाबले के लिए RCB ने पहले ही क्वालीफाई कर लिया है। ऐसे में अब देखना होगा कि उस दौरान किसकी टीम जीत दर्ज करती है।