Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 Final: इन दो टीमों की होगी टक्कर, जानें कब और कहां खेला जाएगा खिताबी मैच; एक क्लिक में जानें पूरी जानकारी

IPL 2026 Final: इन दो टीमों की होगी टक्कर, जानें कब और कहां खेला जाएगा खिताबी मैच

IPL 2026 Final Details: 28 मार्च से IPL के 19वें सीजन की शुरुआत हुई थी और दो महीने के बाद हमें फाइनल खेलने वाली दो टीमों के नाम पता चल गए हैं। इस बार का खिताबी मैच गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। बेंगलुरु ने क्वालीफायर 1 में गुजरात को ही हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, वहीं गुजरात ने क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर आगे बढ़ने में सफलता पाई।

मुल्लनपुर में 29 मई को खेले गए दूसरे क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला और प्लेऑफ का यह मैच भी लगभग एकतरफा रहा। इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की और IPL 2026 Final में जगह बनाई। मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 214/6 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवर में ही 219/3 का स्कोर बना दिया।

अब फैंस IPL 2026 Final को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी मैच कब और कहां खेला जाएगा।

RCB vs GT IPL 2026 Final की तारीख और वेन्यू

IPL 2026 Final: इन दो टीमों की होगी टक्कर, जानें कब और कहां खेला जाएगा खिताबी मैच; एक क्लिक में जानें पूरी जानकारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस ने लीग स्टेज में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया था और अब IPL 2026 Final में इनके बीच ही टक्कर होगी। इन दोनों टीमों के बीच खिताबी मैच रविवार, 31 मई को खेला जाएगा। इसका आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जो गुजरात की टीम का होम ग्राउंड भी है। ऐसे में घरेलू मैदान पर शुभमन गिल की सेना का पलड़ा भारी कहा जा सकता है।

IPL 2026 Final में टॉस का समय शाम 7 बजे है। वहीं, मैच की शुरुआत आधे घंटे बाद यानी शाम 7:30 बजे से होगी। अगर फाइनल वाले दिन बारिश आती है तो फिर 1 जून को रिज़र्व डे के रूप में रखा गया है। इस दिन भी मैच संपन्न नहीं होता है तो फिर लीग स्टेज में अंक तालिका में सर्वोच्च स्थान वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा। इस मामले में बेंगलुरु के हक़ में फैसला जाएगा।

RCB vs GT IPL 2026 Final के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, फिलिप साल्ट, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, रिचर्ड ग्लीसन, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर बरार, मानव सुथार,जयंत यादव

FAQs

IPL 2026 Final कब खेला जाएगा?
रविवार, 31 मई

यह भी पढ़ें: गिल ने शतक लगाकर रचा इतिहास, वैभव ने भी बनाए कई बड़े कीर्तिमान, GT vs RR Qualifier 2 में आया रिकार्ड्स का सैलाब

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!