Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

अब फिटनेस में कोई दिक्कत नहीं, फिर क्यों मैदान से दूर हैं धोनी? सामने आई बड़ी वजह

No More Fitness Issues—So Why Is Dhoni Still Away from the Field? The Major Reason Has Been Revealed.

आईपीएल 2026 में एमएस धोनी (MS Dhoni) अब तक एक भी मैच में खेलते दिखाई नहीं दिए हैं, जिससे उनके फैंस काफी ज्यादा दुखी हैं। फैंस को उनकी काफी चिंता हो रही है। हालांकि अब वह पूरी तरह से फिट हो गए हैं और मैच में खेल सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद खेलते दिखाई नहीं दे रहे और उनके न खेलने के पीछे का कारण काफी हैरान कर देने वाला है। तो आइए जानते हैं कि धोनी क्यों नहीं खेल रहे।

एक भी मैच में खेलते नहीं दिखे हैं MS Dhoni

काल्फ इंजरी की वजह से एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2026 के एक भी मैच में खेलते दिखाई नहीं दिए हैं, जिस वजह से उनके फैंस को काफी ज्यादा निराशा हुई है। हालांकि उनके ना रहने के बावजूद CSK ने टूर्नामेंट में लगभग ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है और अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है ।

लेकिन इसी बीच धोनी की फिटनेस पर काफी बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि धोनी पूरी तरह से फिट हो गए हैं। लेकिन जानबूझकर मैच नहीं खेल रहे।

इस वजह से मैच नहीं खेल रहा है MS Dhoni

MS Dhoni is not playing in the 2026 IPL solely because of team combination.
MS Dhoni is not playing in the 2026 IPL solely because of team combination.

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार एमएस धोनी (MS Dhoni) काफी समय पहले ही पूरी तरह से फिट हो गए थे और आईपीएल 2026 में खेलते दिखाई दे सकते थे। लेकिन सिर्फ और सिर्फ टीम कांबिनेशन की वजह से नहीं खेल रहे। उनका मानना है कि उनके खेलने से टीम का कॉम्बिनेशन बिगड़ जाएगा, जो खिलाड़ी अभी खेल रहे हैं और अच्छा कर रहे हैं उन्हें ही आगे भी मौका मिलना चाहिए, ताकि इस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने के आसार बने रहें और वो अपने छठी ट्रॉफी की ओर अग्रसर हो सकें।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच छाया मातम, दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का निधन, अचानक दुनिया को कहा अलविदा

एसआरएस से अपना अगला मैच खेलेगी CSK

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपना अगला मैच 18 मई, शाम 7:30 बजे अपने होम ग्राउंड में एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। यह मैच सीएसके के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाला है, क्योंकि अगर यह मैच सीएसके हारती है तब उसका प्लेऑफ में पहुंच पाने का सपना चकनाचूर हो जाएगा।

CSK इस समय 12 में से 6 मैच जीत और 6 मैच हार 12 अंक के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। अगर यह टीम अपने आने वाले दोनों मैच जीतेगी तभी 16 अंक पर पहुंच पाएगी और फिर प्लेऑफ में जगह बना सकेगी। हालांकि उसके बावजूद भी इसे अन्य टीमों के रिजल्ट पर डिपेंड रहना पड़ेगा। इस समय आरसीबी और गुजरात 16-16 अंक पर पहले ही पहुंच चुकी हैं और SRH 14 वहीं पंजाब 13 अंक पर है।

FAQs

CSK को अगला मैच किसके साथ खेलना है?
SRH

यह भी पढ़ें: CSK vs SRH: कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-XI? इस बार MS Dhoni समेत मैदान पर उतरेंगे ये 22 खिलाड़ी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!