PBKS vs RCB: आईपीएल 2026 के 61वें मैच में पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज की और प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम भी बन गई। धर्मशाला में हुए मैच में पहले खेलते हुए बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में 222/4 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में पंजाब की टीम 199/8 का ही स्कोर बना पाई। इस तरह श्रेयस अय्यर की टीम को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है और अब उनके लिए टॉप 4 में जगह बना पाना बेहद मुश्किल लग रहा है।
विराट-पडिक्कल की दमदार साझेदारी, PBKS vs RCB मैच में बेथेल फ्लॉप

PBKS vs RCB मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही। तीसरे ही ओवर में 21 के स्कोर पर पहला झटका लगा और जैकब बेथेल 11 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की जोड़ी ने मोर्चा संभाला।
इस दौरान पडिक्कल ज्यादा आक्रामक अंदाज में दिखे और चार चौके-तीन छक्के जड़े। उन्होंने 25 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली और PBKS vs RCB मैच में दूसरे विकेट के लिए कोहली के साथ 76 रनों की साझेदारी निभाई।
कोहली अर्धशतक बनाकर आउट, वेंकटेश-डेविड ने बेंगलुरु को बड़े स्कोर तक पहुंचाया
10वें ओवर में पडिक्कल के आउट होने के बाद, विराट कोहली को वेंकटेश अय्यर के साथ मिला। इन दोनों के बीच 60 रनों की साझेदारी हुई, जिसकी मदद से PBKS vs RCB मैच में बेंगलुरु का स्कोर 150 के पार पहुंचा। कोहली ने अर्धशतक बनाया लेकिन फिर 58 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
इसके बाद, PBKS vs RCB मैच में बेंगलुरु की पारी को अच्छे से फिनिश करने का जिम्मा वेंकटेश अय्यर और टिम डेविड पर आ गया। वेंकटेश ने जबरदस्त पारी खेली और अर्धशतक जड़ते हुए 40 गेंदों में 73 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, पारी की अंतिम गेंद पर आउट होने से पहले डेविड ने 28 रन बनाए। इनके बीच 65 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसके कारण स्कोर 222 तक पहुंचा। पंजाब किंग्स की तरफ से हरप्रीत बरार ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।
PBKS vs RCB मैच में पंजाब की पारी लड़खड़ाई, पावरप्ले में लगे तीन बड़े झटके
लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और 19 के स्कोर तक तीन बड़े विकेट गिर गए। प्रियांश आर्य खाता खोले बिना ही पहले ओवर में आउट हो गए। वहीं, उनके जोड़ीदार प्रभसिमरन सिंह ने 2 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी फ्लॉप रहे और उनके बल्ले से सिर्फ 1 रन आया।
इसके बाद, PBKS vs RCB मैच के पावरप्ले में पंजाब को अपनी पारी में और कोई झटका नहीं लगा और पहले छह ओवर में 49/3 का स्कोर बना। हालांकि, पारी के आठवें ओवर में शानदार फॉर्म में चल रहे कूपर कोनॉली भी आउट हो गए और पंजाब को 62 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कोनॉली ने 22 गेंदों में 37 रन बनाए। वहीं, पांचवां विकेट 93 के स्कोर पर सूर्यांश शेडगे के रूप में गिरा, जिनके बल्ले से 22 गेंदों में 35 रन आए।
PBKS vs RCB मैच में शशांक ने स्टोइनिस के साथ जगाई पंजाब की जीत की उम्मीद
100 रनों के अंदर 5 विकेट गिरने से पंजाब की आसान हार तय लग रही थी लेकिन शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस की जोड़ी ने बेंगलुरु के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के इरादे जाहिर कर दिए। इन दोनों ने बड़े शॉट खेले और 16वें ओवर में स्कोर को 150 के पार पहुंचा दिया। हालांकि, फिर 17वें ओवर में 67 रनों की साझेदारी का अंत हो गया और स्टोइनिस 37 रन बनाकर आउट हो गए।
शशांक का अर्धशतक नहीं आया काम, पंजाब की हार
पंजाब की पारी के आखिरी के ओवरों में भी शशांक सिंह ने तेजी से रन बटोरने जारी रखे और 22 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। हालांकि, उनकी 27 गेंदों में 56 रनों की तेजतर्रार पारी काम नहीं आई और पंजाब को हार का सामना करना पड़ा। अजमतुल्लाह ओमरजई ने भी 14 रनों का योगदान दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से PBKS vs RCB मैच में रसिख सलाम ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
FAQs
PBKS vs RCB मैच में किस टीम ने जीत हासिल की?
यह भी पढ़ें: अफगानी क्रिकेटर रहमत शाह के निधन की आई खबर? जानें इस वायरल खबर की पूरी सच्चाई