Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash: धनश्री वर्मा से तलाक के बाद युजवेंद्र चहल का नाम लगातार आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा था। लोग आरजे महवश और को चहल की नई गर्लफ्रेंड बता रहे थे और इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल भी मचा था।
हालांकि कुछ ही समय बाद दोनों ने भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया और फिर कभी भी एक दूसरे के साथ नजर नहीं आए, जिसको लेकर हाल ही में आरजे महवश ने कई बड़े खुलासे किए हैं। आरजे महवश में एक दूसरे को अनफॉलो करने के पीछे का कारण बताया और यह भी बताया कि दोनों के बीच क्या हुआ।
आरजे महवश और युजवेंद्र चहल की डेटिंग की चल रही थी खबरें

दरअसल, जब धनश्री वर्मा ने यूज़वेंद्र चहल को तलाक दिया था, तब यूजी मानसिक तौर पर काफी ज्यादा परेशान हो गए थे और उन्हें सुसाइडल थॉट्स भी आ रहे थे। उन्होंने कई बार खुद की जान लेने की कोशिश भी की थी, जिस वजह से उनके सभी करीबी दोस्त उनकी मदद के लिए आगे आए और उनके मुश्किल समय में सहारा दिया।
इस दौरान आरजे महवश भी उनके साथ आईं और दोनों को लगातार एक दूसरे के साथ लम्बे समय तक देखा गया। मगर जनवरी, 2026 में दोनों में एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया और सोशल मीडिया पर इनडायरेक्ट तरीके से एक दूसरे के खिलाफ कुछ स्टोरी भी लगाई।
आरजे महवश ने किया बड़ा खुलासा
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में आरजे महवश ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो-अनफॉलो के बारे में बात करते हुए कहा, “लोगों को छोटी-छोटी बातों पर बखेड़ा खड़ा करने की आदत होती है. जब आप इससे गुजरते हैं तो यह कोई बड़ी बात नहीं रह जाती. जैसे दो दोस्तों में बहस हुई और उन्होंने एक-दूसरे को फॉलो-अनफॉलो कर दिया. और बात वहीं खत्म हो जाती है।”
महवश ने आगे अपनी बात को बढ़ाते हुए कहा, “असल में, जब आप दोस्तों के साथ पूरी तरह बकवास बातें करने में कम्फर्टेबल होते हैं, तो आपको उनसे कोई नाराजगी नहीं रखनी चाहिए. इसलिए मैं हमेशा उन्हें शुभकामनाएं दूंगी और मेरी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ रहेंगी. इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।”
प्यार-दोस्ती पर दिया ऐसा जवाब
इसी इंटरव्यू में आरजे महवश से जब युजवेंद्र चहल संग प्यार व बॉन्डिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “नहीं, ऐसा कभी नहीं था। मैं उसकी बहुत अच्छी दोस्त रही हूं। उस समय उसे एक अच्छे दोस्त की ज़रूरत थी। इसलिए हम सब बस उसके IPL सीज़न को पूरा करने पर ध्यान दे रहे थे। मैं एक सपोर्ट सिस्टम की तरह उसके साथ खड़ी रही। आगे भी, हम हमेशा वैसे ही मिलेंगे जैसे पहले मिलते थे। मैं बिना डरे उसके साथ खड़ी रहूंगी।”
FAQs
क्या एक दूसरे को डेट कर रहे थे Yuzvendra Chahal और RJ Mahvash?
यह भी पढ़ें: RR vs LSG LIVE: IPL 2026 का बड़ा मुकाबला मिस न करें, जानें राजस्थान बनाम लखनऊ की पूरी Streaming डिटेल