Posted inIndian Premier League (IPL)

धोनी-ऋतुराज का रो-रोकर बुरा हाल, CSK के स्टार खिलाड़ी की माँ का हुआ निधन

Dhoni and Ruturaj inconsolable with grief; CSK star player's mother passes away.

CSK: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी लगातार मैचों में स्ट्रगल करते दिखाई दे रही है। यह फ्रेंचाइजी 6 में से अपने सिर्फ दो मैच जीत सकी है और 4 में इसे हार का सामना करना पड़ा है। इसमें यह टीम अंक तालिका में आठवें पायदान पर है, जिस वजह से इसके फैंस काफी ज्यादा दुखी है और इसी कड़ी ने इस टीम के एक स्टार खिलाड़ी की मां का निधन हो गया है, जिसने फैंस को और गमगीन कर दिया है।

इस स्टार खिलाड़ी के मां का हुआ निधन

The mother of Chennai Super Kings' 29-year-old fast bowler, Mukesh Choudhary, has passed away.
The mother of Chennai Super Kings’ 29-year-old fast bowler, Mukesh Choudhary, has passed away.

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के 29 वर्षीय तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का निधन हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने 23 अप्रैल को इस बात की पुष्टि करी की अब मुकेश चौधरी की मां हमारे बीच नहीं रही। उनका निधन लंबी बीमारी के बाद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश चौधरी की मां का इलाज टाटा मेमोरियल अस्पताल में चल रहा था और 21 अप्रैल को उनका निधन हुआ।

मंगलवार को ही राजस्थान के लिए रवाना हो गए थे मुकेश

बता दें कि मुकेश चौधरी की मां प्रेम देवी का काफी लंबे अरसे से इलाज चल रहा था। लेकिन वो अब जिंदगी से जंग हार गई हैं। 21 अप्रैल 2026 मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली और जैसे ही मुकेश को इस खबर के बारे में पता चला उन्होंने हैदराबाद में टीम होटल छोड़कर अपने होमटाउन भीलवाड़ा, राजस्थान के लिए प्रस्थान किया, ताकि वो अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट फैंस के लिए शॉकिंग खबर, PSL खेल रहा पाकिस्तानी क्रिकेटर ड्रग्स केस में फंसा! अब करियर होगा बर्बाद

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिस कर सकते हैं मैच

मुकेश चौधरी आईपीएल 2026 में ओवरऑल अब तक सिर्फ एक ही मैच खेलते दिखाई दिए हैं। 18 अप्रैल को वो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में खेलते नजर आए थे और इस दौरान उन्होंने 21 रन देकर 2 सफलताएं अर्जित की थी।

लेकिन वो आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने जा रहे मैच को मिस कर सकते हैं। आईपीएल 2026 का आज पहला एलक्लासिओ मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर होने जा रही है। दोनों टीमें वानखेड़े स्टेडियम में एक दूसरे से लोहा लेते नजर आएंगी।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने प्रेम देवी के निधन से पहले अस्पताल में जाकर उनसे मुलाकात की थी और परिवार वालों का हौसला बढ़ाया था।

FAQs

मुकेश चौधरी ने आईपीएल में कितने विकेट लिए हैं?
19 विकेट

यह भी पढ़ें: जोफ्रा आर्चर ने बनाया नया रिकॉर्ड, IPL इतिहास में विकटों के मामले में बने नंबर 1, देखें पूरा करियर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!