Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

फिक्सिंग विवाद में फंसी ये इंटरनेशनल टीम, ICC ने नहीं दिखाई कोई नरमी! कर दी सस्पेंड

फिक्सिंग विवाद में फंसी ये इंटरनेशनल टीम, ICC ने नहीं दिखाई कोई नरमी! कर दी सस्पेंड 1

इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल यानी आईसीसी (ICC) ने हमेशा से फिक्सिंग और ऐसी किसी भी अन्य चीज के खिलाफ रही है, जिससे खेल की गरिमा को ठेस पहुंचे और इसी वजह से ICC ने सदस्यता दायित्वों के “गंभीर उल्लंघन” के आरोप में क्रिकेट कनाडा को ससपेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार आईपीएल 2026 के फाइनल मैच डे के दिन रविवार, 31 मई को अहमदाबाद में आईसीसी बोर्ड की बैठकों में यह फैसला लिया गया।

इन मामलों के वजह से Canada Cricket Team को किया गया सस्पेंड

The Canada Cricket Team has been suspended due to these matters.
The Canada Cricket Team has been suspended due to these matters.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कनाडा क्रिकेट टीम को सस्पेंड करने का कारण भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग व फाइनेंशियल मिसमैनेजमेंट है। साथ ही साथ टीम चयन में भी छेड़छाड़ इसका एक प्रमुख कारण है।

कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (CBC) ने अपनी एक एक डॉक्यूमेंट्री “भ्रष्टाचार, अपराध और क्रिकेट” में क्रिकेट कनाडा के प्रशासन, कुछ खिलाड़ियों और अधिकारियों पर मैच फिक्सिंग के साथ ही साथ हिंसा की धमकियों जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद ICC की एंटी-करप्शन यूनिट ने इसकी जांच की और अब यह फैसला लिया गया।

क्रिकेट कनाडा पर फाइनेंशियल गड़बड़ी और फाइनेंशियल ट्रांसपेरेंसी की कमी के भी आरोप हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रिकेट कनाडा ने अपने ऑडिट किए गए वित्तीय विवरण जमा नहीं किए थे और इसी के चलते मई 2026 में उनकी फंडिंग रोक दी गई है।

इन सब के अलावा टीम चयन में भी काफी छेड़छाड़ की जा रही थी। सामने आई एक कॉल रिकॉर्डिंग में पता चला था कि बोर्ड के पूर्व वरिष्ठ सदस्य मौजूदा कोच पर कुछ खास खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने का दबाव बना रहे थे।

यह भी पढ़ें: नेट बॉलर्स के रूप में इन 5 IPL स्टार्स की चमकी किस्मत, कोच गौतम गंभीर ने AFG टेस्ट के लिए दिया बड़ा मौका

अभी भी आईसीसी प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेगी टीम

मालूम हो कि ICC ने क्रिकेट कनाडा की सदस्यता निलंबित कर दी गई है। मगर इसके साथ ही आईसीसी ने यह भी बताया है कि कि कनाडाई राष्ट्रीय टीमें आईसीसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना जारी रखेंगी और उन्हें गवर्निंग बॉडी के कंट्रोल वाले सिस्टम से फंड मिलेगा, ताकि खिलाड़ियों पर एडमिनिस्ट्रेटिव मामलों का बुरा असर नहीं पड़ना चाहिए।

ICC ने आगे बताया कि क्रिकेट कनाडा को गवर्नेंस और एडमिनिस्ट्रेटिव कमियों को दूर करने के मकसद से बहाली की कुछ शर्तें दी जाएंगी और ICC की नॉर्मलाइज़ेशन कमेटी प्रोग्रेस पर अपनी नज़र बनाए रखेगी, ताकि आगे किसी तरह का कोई भी ऐसा मामला दोबारा सामने न आए।

FAQs

ICC अध्यक्ष कौन है?
जय शाह

यह भी पढ़ें: इधर IPL 2026 हुआ खत्म! उधर Andrew Flintoff को इस फ्रेंचाइजी ने बनाया अपना नया हेड कोच

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!