Posted inIndian Premier League (IPL)

MI vs RR LIVE Streaming: टीवी नहीं है? ऐसे मोबाइल पर LIVE देखें Mumbai Indians और Rajasthan Royals का मैच

MI vs RR LIVE Streaming: No TV? Here's how to watch the Mumbai Indians vs Rajasthan Royals match LIVE on your mobile.

MI vs RR LIVE Streaming: आईपीएल 2026 में 24 मई, दोपहर 3:30 बजे मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच आईपीएल 2026 का अब तक का सबसे ज्यादा इंटरेस्टिंग मैच होने वाला है, क्योंकि यह एक मैच कई टीमों की किस्मत डिसाइड करेगा।

इस मैच में कौन जीतेगा कौन हारेगा इससे आईपीएल 2026 के चौथी प्लेऑफ टीम का पता चलेगा और इस वजह से फैंस की निगाहें इस मैच पर शुरू से टिकी रहने वाली है। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम इस मैच के लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और अन्य चीजों पर भी बात करेंगे।

दोपहर 3:30 से खेला जाएगा MI vs RR मैच

Match No. 69 of IPL 2026 will be played between Mumbai Indians and Rajasthan Royals (MI vs RR) on May 24 at 3:30 PM.
Match No. 69 of IPL 2026 will be played between Mumbai Indians and Rajasthan Royals (MI vs RR) on May 24 at 3:30 PM.

बता दें कि आईपीएल 2026 के मैच नंबर 69 में 24 मई, दोपहर 3:30 बजे मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या और रियान पराग की टीम एक दूसरे के खिलाफ अपने अंतिम मैच में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

हालांकि जीतेगा कौन इसका पता बाद में ही चल सकेगा। वैसे अब तक की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कुल 32 मैच हुए हैं, जिसमें से 16 मुंबई और 15 राजस्थान ने जीते हैं। इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है।

इस वजह से इंपॉर्टेंट है MI vs RR मैच

मालूम हो कि मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 की प्लेऑफ से कब का बाहर हो चुकी है और यह मैच उसके लिए सिर्फ और सिर्फ अपनी बच्ची खुची इज्जत बचाने के लिए इंपॉर्टेंट है। वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच प्लेऑफ में क्वालिफिकेशन के नजरिए से महत्वपूर्ण है।

अगर आरआर अपना मैच जीत जाती है तो यह तीनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएंगी और आरआर क्वालीफाई कर जाएगी, क्योंकि इस समय यह टीम पहले ही 14 अंक पर बैठी है और लास्ट मैच जीतते ही 16 अंक पर आकर प्लेऑफ में जगह बना लेगी। पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स इस समय 13-13 अंक पर हैं। वहीं DC 12 अंक पर है।

यह भी पढ़ें: SRH vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table: हैदराबाद को जीत के बावजूद नुकसान, बेंगलुरु ने हारकर भी टॉप-2 में जगह की पक्की

यहां देखें MI vs RR लाइव मैच

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने जा रहे इस मैच का मजा जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स के जरिए लिया जा सकता है। अगर आपके पास फोन है या लैपटॉप तो आप उसके जरिए जिओ हॉटस्टार के ऐप व वेबसाइट से मैच देख सकते हैं। वहीं अगर आप के पास टीवी है तो आप टीवी में स्टार स्पोर्ट्स के जरिए मैच का मजा उठा सकते हैं। इस दमदार मुकाबले का मजा 10 से ज्यादा भाषाओं में लिया जा सकता है और एक सामान्य संडे को सुपर संडे बनाया जा सकता है।

FAQs

MI vs RR मैच कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: प्लेऑफ़ से पहले KKR को तगड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से हुआ बाहर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!