Posted inक्रिकेट (Cricket)

DC vs RR Telecast Details: दिल्ली vs राजस्थान मैच कहां देखें? यहां मिलेगी A to Z जानकारी

DC vs RR Telecast Details: दिल्ली vs राजस्थान मैच कहां देखें? यहां मिलेगी A to Z जानकारी

DC vs RR Telecast Details: आईपीएल 2026 में लीग स्टेज के आखिरी कुछ मुकाबले ही शेष रह गए हैं। लेकिन अभी तक प्लेऑफ में जगह बनाने के लिहाज से एक भी टीम कन्फर्म नहीं हुई है। हालांकि, आज और कल काफी अहम मैच होने वाले हैं, जिनके बाद काफी हद तक तस्वीर साफ़ हो जाएगी। रविवार की शाम को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का आमना-सामना होना है।

ये दोनों ही टीमें अभी तक प्लेऑफ की रेस में शामिल हैं। एक तरफ दिल्ली के लिए हर मैच में जीत जरूरी है। वहीं, राजस्थान के लिए भी कुछ ऐसी ही कहानी है। हालांकि, दोनों ही टीमें लीग के दूसरे चरण में जूझती नज़र आई हैं। यही कारण है कि ऐसी स्थिति सामने आ गई है, जहां एक भी हार टूर्नामेंट से एलिमिनेट होने के लिए काफी होगी।

DC vs RR मैच की टाइमिंग और वेन्यू

DC vs RR Telecast Details: दिल्ली vs राजस्थान मैच कहां देखें? यहां मिलेगी A to Z जानकारी

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2026 का 62वां मैच रविवार, 17 मई को खेला जाएगा। रविवार को डबल हैडर है, लेकिन यह मुकाबला शाम को होगा। इसी वजह से टॉस शाम 7 बजे और एक्शन की शुरुआत आधे घंटे बाद यानी 7:30 बजे से शुरू होगी। इस मुकाबले का वेन्यू दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम है, जहां लो स्कोरिंग के साथ-साथ कुछ रिकॉर्ड ब्रेकिंग मैच भी सीजन के दौरान देखने को मिले हैं।

हालांकि, अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली का हाल बेहद खराब रहा है और टीम ने अभी तक इस सीजन छह मैचों में से सिर्फ एक में जीत दर्ज की है। वहीं, पिछले पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में डीसी का प्रयास आर आर को मात देकर होम ग्राउंड पर हार के सिलसिले को भी खत्म करने का होगा।

DC vs RR मैच से पहले अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति

आईपीएल 2026 में लगातार दो जीत के साथ शानदार शुरुआत करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स का सफर काफी खराब रहा है। इस दौरान सबसे ज्यादा निराशा टीम को अपने होम ग्राउंड पर झेलनी पड़ी है। लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 12 मैचों में 10 ही अंक हैं और टीम सातवें स्थान पर है और उनके आगे जाने की उम्मीद बेहद कम है।

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स ने भी लगातार चार जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी और ऐसा लग रहा था कि टीम 9-10 लीग स्टेज मैच के बाद ही अपनी जगह प्लेऑफ में पक्की कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रियान पराग की कप्तानी वाली टीम को अपने पिछले आठ मैचों में से सिर्फ में ही जीत मिली है। इस तरह राजस्थान रॉयल्स 12 मैचों में 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। अगले राउंड में जाने के लिए DC vs RR मैच में राजस्थान के लिए जीत दर्ज करना काफी जरूरी है।

DC vs RR मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

दिल्ली और राजस्थान की टक्कर का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से देखा जा सकता है। इसमें क्षेत्रीय भाषाओं के आधार पर चैनल बांटे गए हैं और अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। वहीं, जियोस्टार ऐप और वेबसाइट के माध्यम से मोबाइल पर लाइव स्ट्रीम देखी जा सकती है। वेबसाइट की मदद से आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर भी DC vs RR मैच का मज़ा ले सकते हैं।

FAQs

DC vs RR मैच कब खेला जाना है?
17 मई

यह भी पढ़ें: भारतीय फैंस के जज्बातों के साथ खिलवाड़! Mohsin Naqvi को भेजा गया IPL 2026 फाइनल देखने का निमंत्रण

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!