IPL 2026: इस समय हर किसी का ध्यान आईपीएल 2026 पर टिका हुआ है, क्योंकि इसके प्लेऑफस काफी नजदीक आ गए हैं और कई टीमें उम्मीद से ज्यादा दमदार प्रदर्शन करते दिखाई दे रही हैं। लेकिन इसी बीच एक खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में हैट्रिक लेकर एक ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया, जो 120 सालों में पहली बार हुआ और इस समय हर कोई उस खिलाड़ी की तारीफ़ में लगा हुआ है।
इस खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास
बता दें कि 18 साल के गेंदबाज टॉम नॉर्टन ने हाल ही में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और डेब्यू मैच में कमाल की गेंदबाजी से उन्होंने इतिहास रच दिया है। वो डेब्यू मैच में ही हैट्रिक लेकर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गए हैं। उन्होंने डेब्यू में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है।
ऐसा कारनामा काउंटी चैंपियनशिप में 120 साल बाद देखने को मिली है। समरसेट के खिलाफ टॉम नॉर्टन ने ग्लेमॉर्गन की ओर से डेब्यू किया और इस डेब्यू मैच की दूसरी पारी में उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की।
डेब्यू मैच में छाए Tom Norton

दरअसल, इस समय ग्लेमॉर्गन और समरसेट के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन में काउंटी चैंपियनशिप का मुकाबला खेला जा रहा है और इसी मुकाबले में दूसरे दिन टॉम नॉर्टन ने अपनी गेंदबाजी से इतिहास रचा।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में समरसेट ने 6 विकेट पर 32 रन बनाए, जिसमें से 4 विकेट, हैट्रिक के साथ टॉम नॉर्टन ने अकेले लिए। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में जिन 3 बल्लेबाजों को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की, उसमें जेम्स रियू, टॉम लैमोनबी और आर्ची वॉन का नाम शामिल रहा। ज्ञात हो कि आर्ची माइकल वॉन के बेटे हैं। इनके अलावा नॉर्टन ने विल स्मिड को आउट किया और दूसरी पारी में अपना चौथा विकेट लिया।
टॉम नॉर्टन ने समरसेट के खिलाफ हैट्रिक लेते ही इतिहास रच दिया। वो फर्स्ट क्लास डेब्यू पर हैट्रिक लेने वाले ग्लेमॉर्गन के सबसे कम उम्र के गेंदबाज बन गए। नॉर्टन से पहले 1906 में एक अन्य गेंदबाज से ऐसा कारनामा किया था।
Tom Norton made history in his very debut match. Simply incredible!pic.twitter.com/wUbO5dMvVR
— Cricket Dukan (@CricketDukan) May 10, 2026
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में रील बनाने वाले खिलाड़ियों और परिवारों पर एक्शन! इसके लिए BCCI ने बनाए ये सख्त नियम
कुछ ऐसा है ग्लेमॉर्गन और समरसेट के मुकाबले का हाल
बताते चलें कि ग्लेमॉर्गन और समरसेट के बीच जारी मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद समरसेट ने 157 रनों की लीड बना ली है। अपनी पहली पारी में इसने 354 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ग्लेमॉर्गन की टीम पहली पारी में सिर्फ 229 रन ही सकी। इस समय अपनी दूसरी पारी में समरसेट ने 32 रन पर ही 6 विकेट गंवा दिए हैं और लीड होने के बाद भी खराब प्रदर्शन के चलते हार सकती है।
FAQs
टॉम नॉर्टन कहां के रहने वाले हैं?
यह भी पढ़ें: इस टीम का प्लेऑफ पहुंचना हुआ अब कठिन, चोट के चलते कप्तान अगले 2 IPL मैचों से बाहर