राशिद खान (Rashid Khan) सिर्फ अफगानिस्तान के ही नहीं बल्कि क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में से एक हैं। उनकी गिनती सदी के सबसे महानतम स्पिन गेंदबाजों में होती है। इस वजह से कई टीमें और कई फ्रेंचाइजी उन्हें हमेशा के लिए अपने टीम में खेलने के लिए भी ऑफर दे चुकी हैं।
उन्हें इंडिया से भी ऑफर मिला है और उसका जवाब उन्होंने क्या दिया इसके बारे में हाल ही में उन्होंने काफी बड़ा खुलासा किया है। तो आइए जान लेते हैं कि राशिद खान (Rashid Khan) ने इंडिया में खेलने को लेकर क्या कुछ कहा है।
Rashid Khan ने किया बड़ा खुलासा

अफगानी स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने हाल ही में एक बहुत बड़ा खुलासा किया है, जिससे क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई है। अफगानिस्तान के इस लेग-स्पिनर ने खुलासा किया है कि उसे भारत समेत दो देशों की नागरिकता और उनका प्रतिनिधित्व करने का मौका देने की पेशकश की गई थी। मगर उन्होंने देश प्रेम दिखाते हुए इस ऑफर को ठुकरा दिया। 27 वर्षीय राशिद खान ने अपनी आगामी बुक ‘राशिद खान: फ्रॉम स्ट्रीट्स टू स्टारडम’ में यह खुलासा किया है।
साल 2023 में मिला था ऑफर
राशिद खान (Rashid Khan) के हवाले से किताब में कहा गया, “मुझे ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों से ऐसे प्रस्ताव (नागरिकता और खेलने के) मिले। लेकिन मैंने उनसे कहा, ‘अगर मैं अपने देश के लिए नहीं खेलूंगा, तो मैं किसी और देश के लिए भी नहीं खेलूंगा,'”
राशिद ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए ऑफर के बारे में विस्तार से बात नहीं की। लेकिन इंडियन बोर्ड की ओर से दिए प्रस्ताव पर उन्होंने विस्तार से बात की। उन्होंने बताया यह बात साल 2023 आईपीएल की है, जब वो गुजरात टाइटन्स के लिए खेल रहे थे। उस दौरान टीम के एक अधिकारी ने उन्हें बताया कि “भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक उच्च पदस्थ अधिकारी” उनसे मिलना चाहते हैं।
लेग स्पिनर ने कहा, “मैं उनके पास गया और उनका अभिवादन किया। हमारी बातचीत शुरू हुई और उन्होंने कहा: ‘आपके देश (अफगानिस्तान) में हालात बहुत खराब हैं। भारत आकर रहिए। हम आपको भारतीय दस्तावेज़ देंगे, यहीं रहिए, यहीं क्रिकेट खेलिए।’ मैं उनकी बात सुनकर हैरान रह गया और समझ नहीं पाया कि क्या जवाब दूं। लेकिन मैंने मुस्कुराकर कहा, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं अपने देश अफगानिस्तान के लिए खेल रहा हूं।'”
यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स ने RCB को पछाड़ा, मार्करम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, PBKS vs LSG मैच में बने 21 Records
पहले भी मिली था ऑफर
बताते चलें कि साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ उनके (Rashid Khan) कार्यकाल के दौरान, जब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक मैच में उन्होंने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 10 गेंदों में 34 रन बनाए थे और तीन विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया था।
तब भी भारत में सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरू हो गया था, जिसमें फैंस ने सरकार से उन्हें नागरिकता देने की अपील कर रहे थे। ये अभियान इतना तेज था कि कई पोस्ट में तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी टैग किया गया था, जिन्होंने जवाब देते हुए कहा कि नागरिकता संबंधी मामले गृह मंत्रालय द्वारा संभाले जाते हैं।
इन सभी चीजों को देख अफगानिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति अशरफ घनी ने भी कड़ा जवाब दिया था। उन्होंने राशिद को ‘राष्ट्रीय गौरव’ का विषय बताया और यह साफ़ कर दिया कि देश अपने सबसे बेहतरीन क्रिकेट सितारों में से एक को खुद से अलग नहीं करेगा। इसके बाद राशिद ने भी इस समर्थन के लिए ग़नी का शुक्रिया अदा किया और अफ़ग़ानिस्तान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।