Devdutt Padikkal and Shehnaaz Gill: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए देवदत्त पडिक्कल आईपीएल में काफी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके बेहतरीन प्रदर्शन की हर जगह चर्चा चल रही है और इन्हीं सब चीजों के बीच उनके डेटिंग के खबरें भी सामने आने लगी हैं। खबर है कि वो बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल को डेट कर रहे हैं। तो आइए जान लेते हैं क्या है इसके पीछे की सच्चाई?
शहनाज गिल को डेट कर रहे देवदत्त पडिक्कल

बता दें कि हाल ही में हुए आरसीबी के मुकाबले में शहनाज गिल स्टैंड्स में नजर आईं और वो आरसीबी की जर्सी में दिखाई दे रही थीं। इससे पहले भी एक मैच में उन्होंने आरसीबी की जर्सी पहनकर अपने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड की थी, जिसके बाद से ही खबरें आ रही है कि वो देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रही हैं।
इंडिया टुडे में छपी खबर के अनुसार मैच के दौरान एक आम बातचीत में जब शहनाज गिल ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के नाम बताए, तो ये अफ़वाहें और तेज़ हो गईं। जब उनसे उनके पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे विराट कोहली बहुत पसंद हैं। मुझे देवदत्त का खेल बहुत पसंद है।”
यह भी पढ़ें: ”ओए अंधेरे सनस्क्रीन नहीं लगाई…” Arshdeep Singh के वायरल वीडियो पर मचा बवाल, Tilak Varma पर की अभद्र टिप्पणी
किसी ने नहीं दी है अफ़वाहों पर कोई प्रतिक्रिया
बता दें कि अभी तक अभी शहनाज़ गिल और देवदत्त पडिक्कल में से किसी ने भी डेटिंग की अफ़वाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन फैंस ने अपनी इन्वेस्टिंग शुरू कर दी है और उन्हें लग रहा है कि कोई न कोई खिचड़ी जरूर पक रही है। हालांकि अभी जब तक दोनों खुद इसे आधिकारिक नहीं कर देते कुछ भी कहना गलत होगा।
Dating rumours around Shehnaaz Gill and Devdutt Padikkal have intensified after viral IPL videos showed Shehnaaz cheering for RCB during a KKR match. Fans linked the two after she shared RCB-related content online. pic.twitter.com/uUbGIfw56i
— Sapna Madan (@sapnamadan) May 15, 2026
सिद्धार्थ शुक्ला से किया मूव ऑन
बताते चलें कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था और दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आती थी। लेकिन 2 सितंबर, 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला कार्डियक अरेस्ट के चलते दुनिया छोड़ गए। इसके बाद से शहनाज गिल अकेली हैं। हालांकि अब जाकर उनके डेटिंग की रयूमर्स सामने आ रही हैं।
FAQs
क्या Devdutt Padikkal और Shehnaaz Gill एक दूसरे को डेट कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच CSK और Royal Challengers Bengaluru ने बदली अपनी स्क्वॉड, 2 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री