Posted inक्रिकेट (Cricket)

GT vs RCB: कैसी होगी गुजरात बनाम बेंगलुरु मैच की प्लेइंग-XI? इम्पैक्ट प्लेयर समेत जानें सभी 24 खिलाड़ियों के नाम

GT vs RCB: कैसी होगी गुजरात बनाम बेंगलुरु मैच की प्लेइंग-XI? इम्पैक्ट प्लेयर समेत जानें सभी 24 खिलाड़ियों के नाम

GT vs RCB: आईपीएल 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 30 अप्रैल को खेला जाना है। इस मुकाबले का आयोजन गुजरात टीम के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। एक्शन की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी।

इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरी टक्कर होगी। इससे पहले सीजन के 34वें मैच में इनका सामना हुआ था। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में RCB ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए GT को 5 विकेट से हराया था। ऐसे में घरेलू मैदान पर खेले जाने वाले GT vs RCB मैच को जीतकर शुभमन गिल की टीम बदला लेना चाहेगी।

GT vs RCB: IPL 2026 में अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन और अंक तालिका में स्थिति

GT vs RCB: कैसी होगी गुजरात बनाम बेंगलुरु मैच की प्लेइंग-XI? इम्पैक्ट प्लेयर समेत जानें सभी 24 खिलाड़ियों के नाम

इस आईपीएल सीजन गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन अभी तक मिलाजुला ही रहा है। कुछ मैचों में टीम को शानदार परफॉरमेंस के दम पर जीत हासिल हुई, जबकि कुछ में निराशा झेलनी पड़ी। हालांकि, अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से बड़ी जीत के कारण उसका आत्मविश्वास काफी बढ़ा होगा। अभी तक GT ने 8 मुकाबले खेले हैं और 4 में जीत दर्ज की है, जबकि 4 में हार का सामना किया है। अंक तालिका में गुजरात पांचवें स्थान पर है।

दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने प्रदर्शन से साबित किया है कि क्यों वो लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार है। RCB ने ज्यादातर मैचों में विरोधी टीमों को आसानी से मात देने का काम किया है। अपने पिछले मैच में ही बेंगलुरु की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराया। अभी तक मौजूदा सीजन में आरसीबी ने 8 मैच खेले हैं और 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 2 में हार का सामना किया है। इस तरह 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।

GT vs RCB मैच से पहले दोनों टीमों का IPL में हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हेड टू हेड में सीजन से पहले बराबरी का मामला था, क्योंकि दोनों ने ही 6 मुकाबलों में 3-3 मैच जीते थे। हालांकि, इस सीजन आरसीबी ने गुजरात को हराने में कामयाबी हासिल की और अब हेड टू हेड में 4-3 से आगे है।बेंगलुरु का प्रयास अपनी बढ़त में इजाफा का होगा, जबकि गुजरात की नजर फिर से हिसाब बराबर करने पर होगी।

GT vs RCB मैच के लिए गुजरात टाइटंस इन 12 खिलाड़ियों को दे सकती है मौका

चेन्नई सुपर किंग्स के गुजरात टाइटंस ने एक अहम बदलाव किया था और राहुल तेवतिया को बाहर करते हुए तेज गेंदबाज अरशद खान को खिलाया था। तेवतिया का बल्ले से प्रदर्शन काफी खराब रहा था और उन पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। यही कारण है कि उन्हें ड्रॉप किया गया और अरशद को लाया गया, जो मध्यम गति की गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में बड़े हिट लगाने की काबिलियत भी रखते हैं।

CSK के खिलाफ जिस तरह से GT का प्रदर्शन रहा उसे देखते हुए कम ही उम्मीद है कि कोई बदलाव होगा। ऐसे में शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को ही मौका मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अपने पिछले मैच में गुजरात की टीम ने इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल नहीं किया था लेकिन ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया को नॉमिनेट किया था। जरूरत पड़ती तो फिर बल्लेबाजी को ध्यान में रखते हुए फिलिप्स या अनुज को उतारा जा सकता था।

GT vs RCB मैच के लिए बेंगलुरु इन 12 धुरंधरों के साथ मैदान में आ सकती है नजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उसने बहुत ही कम बदलाव अभी तक किए हैं। पिछले दो मैचों में उन्हें फिल साल्ट की सेवाएं नहीं मिली, क्योंकि उन्हें चोट लगी थी। अगर साल्ट फिट हुए तो फिर जैकब बेथेल को रिप्लेस करेंगे। इसके अलावा अन्य कोई चेंज नहीं है। साल्ट के साथ विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख दार के नजर आने की संभावना है। पिछले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बेथेल का इस्तेमाल किया गया था लेकिन साल्ट एक जबरदस्त फील्डर हैं। इसी वजह से उनके आने पर देवदत्त पडीक्कल को इम्पैक्ट के रूप में चुना जा सकता है।

GT vs RCB मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

इम्पैक्ट प्लेयर: ग्लेन फिलिप्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख दार

इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडीक्कल

FAQs

GT vs RCB मैच किस तारीख को खेला जाएगा?
30 अप्रैल

यह भी पढ़ें: GT vs RCB LIVE Streaming: फ्री में कैसे देखें गुजरात vs आरसीबी मैच? यहां मिलेगा जवाब

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!