GT vs RR Qualifier 2: IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस ने अपनी जगह पक्की कर ली है। मुल्लनपुर में खेले गए दूसरे क्वालीफायर में गुजरात की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। मैच में पहले खेलते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 214/6 का स्कोर बनाया, जवाब में गुजरात ने 18.4 ओवर में 219/3 का स्कोर बनाया। अब 31 मई को खेले जाने वाले खिताबी मैच में शुभमन गिल की टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से अहमदाबाद में होगा।
राजस्थान की GT vs RR Qualifier 2 में खराब शुरुआत, लगे दो बड़े झटके

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन शुरू के दो ओवर में ही यह गलत साबित होता नजर आया। GT vs RR Qualifier 2 में पारी के पहले ही ओवर में राजस्थान को बड़ा झटका लगा और यशस्वी जायसवाल ने फिर से फ्लॉप रहे। उन्होंने सिर्फ 1 रन बनाया और मोहम्मद सिराज की गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा को कैच थमा बैठे। पिछले मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाले ध्रुव जुरेल का बल्ला भी नहीं चल और वो 7 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में आउट हो गए।
हालांकि, एक छोर से वैभव सूर्यवंशी रन बटोर रहे थे और फिर उन्हें रवींद्र जडेजा का साथ मिला। जडेजा ने भी तेजी से रन बनाए। नतीजन, शुरू में दो झटकों के बावजूद GT vs RR Qualifier 2 में राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले का अंत 70 रन बनाकर किया।
जडेजा के रिटायर हर्ट होते ही लड़खड़ाई राजस्थान की पारी, एक के बाद एक गिरे तीन विकेट
वैभव सूर्यवंशी और रवींद्र जडेजा के बीच काफी तेज साझेदारी की वजह राजस्थान रॉयल्स मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी लेकिन फिर जड्डू को कुछ समस्या हुई। उन्होंने मैदान में मेडिकल ट्रीटमेंट लिया, लेकिन आठवें ओवर के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए। उस समय तीसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 73 रनों की साझेदारी हो चुकी थी, जिसमें जडेजा ने 19 गेंदों में 34 रनों का योगदान दिया था।
हालांकि, उनके रिटायर्ड हर्ट होते ही GT vs RR Qualifier 2 में राजस्थान रॉयल्स की पारी लड़खड़ा गई। पहले कप्तान रियान पराग 11 रन बनाकर आउट हुए। फिर दासुन शनाक (3) और जोफ्रा आर्चर (7) भी चलते बने। इस तरह राजस्थान का स्कोर 118/5 हो गया।
एक बार फिर शतक से चूके सूर्यवंशी, फरेरा के कारण राजस्थान का स्कोर 200 के पार
लगातार विकेटों के कारण वैभव सूर्यवंशी थोड़ा धीमे पड़े और 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने रनों की गति बढ़ाई और चौके-छक्के लगाने शुरू किए। इस दौरान एक बार फिर उन्हें रवींद्र जडेजा का साथ मिला और दोनों के बीच फिर से अर्धशतकीय साझेदारी हुई। सूर्यवंशी शतक लगाने के मूड में नजर आ रहे थे लेकिन एक बार फिर चूक गए। उन्होंने छोटी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए और 46 गेंदों में आठ चौके व सात छक्के की मदद से 96 रन बनाकर 172 के स्कोर पर आउट हो गए।
सूर्यवंशी के आउट होने के बाद, बल्लेबाजी करने आए डोनोवन फरेरा का तूफानी अंदाज देखने को मिला। उन्होंने पारी के अंतिम ओवर में राशिद खान को निशाना बनाया और चार छक्के जड़ दिए और पांच गेंदों में कुल 26 रन बटोरे। इस तरह GT vs RR Qualifier 2 में राजस्थान की टीम 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रही। गुजरात टाइटंस की तरफ से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिए।
गिल-सुदर्शन की शानदार बल्लेबाजी, 167 रनों की साझेदारी से रखी जीत की नींव
GT vs RR Qualifier 2 में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने एक बार फिर से जबरदस्त शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने पावरप्ले में आक्रामक इंटेंट दिखाया और पहले छह ओवर में 69 रन जोड़े। इसके बाद शतकीय साझेदारी पूरी की और फिर 150 रनों का आंकड़ा भी हासिल कर लिया। इस साझेदारी का अंत दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुआ और अर्धशतक बनाने के बाद सुदर्शन लगातार दूसरे मैच में हिट विकेट हो गए। उन्होंने 32 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली।
गिल का शानदार शतक, गुजरात को मिली आसान जीत
सुदर्शन के आउट होने के बाद भी शुभमन गिल ने अपनी शानदार अर्धशतकीय पारी जारी रखी और 47 गेंदों में शतक पूरा किया। हालांकि, शतक के बाद गिल ज्यादा देर नहीं टिक पाए और 182 के स्कोर पर एलबीडबल्यू आउट हुए। उन्होंने 51 गेंदों में 15 चौके और तीन छक्के की मदद से 104 रनों की पारी खेली।
Timing Pristine, Elegance Personified ✨
Shubman Gill with one of the most flawless hundreds you would see in a run chase 💙👏
Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/KoEMIjFEWS
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
वाशिंगटन सुंदर मैच खत्म नहीं कर पाए और 9 गेंदों में 16 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, जोस बटलर (9*) और राहुल तेवतिया (17*) ने 19वें ओवर में गुजरात को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।
FAQs
GT vs RR Qualifier 2 में किस टीम ने जीत हासिल की?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 से होंगे ये 23 बड़े खिलाड़ी रिलीज! अचानक किया गया बड़ा ऐलान