Posted inक्रिकेट (Cricket)

नेपाल से खेलने लायक नहीं था ये खिलाड़ी, लेकिन कप्तान गिल का बेस्ट फ्रेंड होने के चलते मिल गई जगह

नेपाल से खेलने लायक नहीं था ये खिलाड़ी, लेकिन कप्तान Gill का बेस्ट फ्रेंड होने के चलते मिल गई जगह

Captain Gill’s Friend In Team India Squads For AFG Series: जून में भारत को अफगानिस्तान की मेजबानी करनी है। अफगान टीम दो साल बाद भारत का दौरा करने आ रही है। इससे पहले 2024 की शुरुआत में तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज टीम इंडिया के खिलाफ खेली थी। हालांकि, इस बार टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में टक्कर होनी है। 6 जून से मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद, 14 से 20 जून तक तीन वनडे मैचों की सीरीज आयोजित होगी, जिसकी शुरुआत धर्मशाला से होगी और फिर लखनऊ व चेन्नई में भी मुकाबले होंगे।

इन मुकाबलों के लिए मंगलवार, 19 मई को BCCI ने अलग-अलग 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित किए। इनमें कई प्रमुख खिलाड़ियों को चुना गया है और कुछ नए चेहरों को भी मौका मिला है। हालांकि, एक युवा खिलाड़ी है, जिसका चयन सवालों के घेरे में है और माना जा रहा है कि उसे सिर्फ इसलिए दोनों ही टीमों के स्क्वाड में जगह मिली है, क्योंकि उसकी दोस्ती टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) से है। अगर ऐसा न होता तो आंकड़ों के आधार पर यह खिलाड़ी शायद नेपाल की टीम में भी जगह हासिल नहीं कर पाता।

इस खिलाड़ी को कप्तान गिल (Gill) का दोस्त होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज के लिए दोनों स्क्वाड में मिली जगह

नेपाल से खेलने लायक नहीं था ये खिलाड़ी, लेकिन कप्तान Gill का बेस्ट फ्रेंड होने के चलते मिल गई जगह

दरअसल, BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे स्क्वाड में कुछ नए चेहरों को भी जगह दी है। टेस्ट में तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के साथ स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे और मानव सुथार को भी रखा गया है। वहीं, वनडे में गुरनूर और हर्ष के साथ प्रिंस यादव को भी जगह मिली है। इन नए खिलाड़ियों में से ज्यादातर का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में अच्छा रहा है या फिर उन्होंने आईपीएल में खुद को साबित किया है।

हालांकि, गुरनूर बरार के चयन पर विवाद हो रहा है, क्योंकि उनका घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और आईपीएल में भी सिर्फ एक ही मुकाबला खेला है। इसी वजह से काफी सारे लोग दावा कर रहे हैं कि उन्हें सिर्फ इस वजह से जगह मिली है, क्योंकि वह कप्तान गिल (Captain Gill) के दोस्त हैं।

गुरनूर को क्यों माना जा रहा है कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) का करीबी

25 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार पंजाब के लिए खेलते हैं, जो शुभमन गिल (Shubman Gill) की भी घरेलू क्रिकेट टीम है। हालांकि, कनेक्शन यहां से नहीं, बल्कि तब से है जब गिल इंडिया अंडर-19 टीम के लिए खेलते थे। उस दौरान गिल को गुरनूर ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभवित किया था और उन्होंने ही डिस्ट्रिक्ट टीम में इस पेसर को जगह दिलाई थी। इसके बाद, गुरनूर ने पंजाब अंडर-23 के लिए भी खेला।

वहीं, जब आईपीएल 2023 में डेब्यू करने के बाद, गुरनूर इंजरी का शिकार हो गए और लंबे समय तक बाहर रहे तो एक बार फिर से शुभमन गिल (Shubman Gill) उनके लिए नया मौका लेकर आए। इस बार गिल ने उन्हें गुजरात टाइटंस में बतौर नेट गेंदबाज एंट्री दिलाई, जहां हेड कोच आशीष नेहरा ने उनके मेंटर का काम किया। इसके बाद, 2025 के सीजन में GT ने उन्हें मेगा ऑक्शन के दौरान खरीद लिया और 2026 सीजन के लिए भी रिटेन किया। हालांकि, अभी तक गुरनूर को गुजरात की तरफ से एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। लेकिन टीम इंडिया में उनकी एंट्री को कप्तान गिल के साथ कनेक्शन से जोड़ा जा रहा है।

घरेलू क्रिकेट में गुरनूर बरार के फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए आंकड़े

गुरनूर बरार ने साल 2021 में लिस्ट ए के माध्यम से पंजाब के लिए डेब्यू किया था और फिर अगले साल फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की थी। लिस्ट ए में उन्होंने अभी तक 9 मैचों में 12 विकेट चटकाए हैं। वहीं, फर्स्ट क्लास में 18 मैचों में 52 विकेट झटके हैं। आंकड़ों के आधार पर गुरनूर का प्रदर्शन बहुत खास नहीं लगता है कि उन्हें टीम इंडिया में एक साथ दो फॉर्मेट के लिए चुन लिया जाए। इसी वजह से कप्तान गिल के साथ दोस्ती उनके चयन की वजह मानी जा रही है।

FAQs

गुरनूर बरार को अफगानिस्तान सीरीज के लिए किन स्क्वाड में चुना गया है?
टेस्ट और वनडे स्क्वाड

यह भी पढ़ें: इधर चल रहा IPL 2026, उधर कप्तान ने अपने पद से दिया इस्तीफा! अब कभी नहीं करेगा कैप्टेंसी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!