Posted inक्रिकेट (Cricket)

AFG के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-XI फिक्स, गिल-रोहित ओपनर, नंबर-3-4-5 पर कोहली, अय्यर, केएल….

AFG के खिलाफ ODI सीरीज के लिए Team India की प्लेइंग-XI फिक्स, गिल-रोहित ओपनर, नंबर-3-4-5 पर कोहली, अय्यर, केएल....

Team India likely playing XI for AFG ODI series: 31 मई को समाप्त हो रहे आईपीएल 2026 के पांच दिन बाद ही टीम इंडिया की मैदान पर वापसी हो जाएगी। वापसी पर भारत का सबसे पहले अफगानिस्तान से सामना होना है। दोनों के बीच एकमात्र टेस्ट के साथ-साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जानी है। दोनों ही फॉर्मेट के मैचों के लिए BCCI ने टीम इंडिया के स्क्वाड घोषित कर दिए हैं। फैंस को टेस्ट से ज्यादा वनडे का इंतजार है, क्योंकि उसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी नजर आएंगे।

इसके अलावा टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में ईशान किशन की भी वापसी हुई है। वहीं, तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और प्रिंस यादव के साथ लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को भी पहली बार चुना गया है। ऐसे में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए नए चेहरों को भी मौका दिया है। 15 सदस्यीय स्क्वाड में कई धुरंधर शामिल हैं।

इसी वजह से भारत (Team India) की प्लेइंग XI पर भी अभी से चर्चा होने लगी तो हम आपको बताते हैं कि सीरीज के दौरान संभावित ग्यारह क्या हो सकती है। हालांकि, उससे पहले टीम इंडिया के 15 सदस्यीय वनडे स्क्वाड पर नजर डाल लेते हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इन प्लेयर्स को मिला टीम इंडिया (Team India) में मौका

AFG के खिलाफ ODI सीरीज के लिए Team India की प्लेइंग-XI फिक्स, गिल-रोहित ओपनर, नंबर-3-4-5 पर कोहली, अय्यर, केएल....

BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ 14 से 20 जून तक खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए कप्तान शुभमन गिल को बनाया है। वहीं, उपकप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। इनके अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को भी चुना है।

हालांकि, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का चयन खास शर्त पर हुआ है। दोनों को वनडे सीरीज के लिए अपनी फिटनेस साबित करनी होगी, तभी इन्हें खेलने का मौका मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि सीरीज की शुरुआत तक दोनों ही पूर्ण रूप से फिट हो जाएंगे।

इन 11 खिलाड़ियों को ODI सीरीज के दौरान टीम इंडिया की प्लेइंग XI में मौका मिलने की उम्मीद

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान ओपनिंग जोड़ी के रूप में कप्तान शुभमन गिल के साथ फिट होने की स्थिति में रोहित शर्मा नजर आ सकते हैं। इन दोनों ने ही ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सीरीज में साथ में पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद, नंबर तीन पर विराट कोहली मौजूद रहेंगे, जबकि चार पर उपकप्तान श्रेयस अय्यर और इसके बाद विकेटकीपर केएल राहुल नजर आ सकते हैं।

2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए भारत (Team India) अपनी प्लेइंग XI में हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी के रूप में दो पेस ऑलराउंडर रख सकता है। स्पिन विभाग में ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव का खेलना तय माना जा सकता है। वहीं, दो स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा खेलते नजर आ सकते हैं।

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) की संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

FAQs

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत कब से होनी है?
14 जून

यह भी पढ़ें: Ricky Ponting ने चुना भारत का नया T20 कैप्टन, बताया कौन होना चाहिए Team India का अगला कप्तान

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!