Hardik Pandya quit Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब रहा। पांच बार की चैंपियन टीम अपने 14 लीग मैचों में से महज 4 में जीत दर्ज कर पाई और 8 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहते हुए अपना सफर समाप्त किया। जिस तरह का मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन रहा, उसके बाद से कप्तान हार्दिक पांड्या पर काफी सवाल उठ रहे थे। वहीं, 28 मई की रात एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि हार्दिक की कप्तानी जाना तय है और टीम में एक खिलाड़ी के रूप में भी उनकी जगह तय नहीं है।
मुंबई इंडियंस के खेमे में शामिल तीन लोगों ने पूरे घटना क्रम की पुष्टि की और ये भी बताया कि एक खिलाड़ी के रूप में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के स्थान पर चर्चा चल रही है। उसी मीडिया रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि सीज़न के दौरान ऐसे कई संकेत मिले थे कि टीम प्रबंधन उन्हें कप्तान बनाए रखने के लिए उत्सुक नहीं था। टीम में इस बात को लेकर स्पष्ट मतभेद है। वहीं, अब एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि हार्दिक ने आईपीएल 2026 के बीच में ही मुंबई इंडियंस छोड़ने के बारे में मैनेजमेंट को सूचित कर दिया था।
IPL 2026 के बीच ही हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने MI फ्रेंचाइजी को छोड़ने का ले लिया था फैसला

पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने आईपीएल 2026 के दौरान ही बता दिया था कि वे मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी छोड़ देंगे। 2024 में रोहित शर्मा को कप्तान के रूप में रिप्लेस करने वाले हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के प्रबंधन को टीम के निराशाजनक आईपीएल अभियान के समाप्त होने से कुछ सप्ताह पहले ही फ्रेंचाइजी छोड़ने के बारे में सूचित कर दिया था। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म होते ही हार्दिक और फ्रेंचाइजी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।
एक आईपीएल सोर्स ने नाम न छापने की शर्त में पीटीआई को बताया,
“कृपया समझें कि हार्दिक की उम्र केवल 32 वर्ष है। वह 2024 में 30 वर्ष की आयु में MI में वापस आए थे। पहले साल उन्हें दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा और इस सीजन में भी चीजें योजना के अनुरूप नहीं रहीं। एक युवा खिलाड़ी की भी एक सीमा होती है। पिछले तीन साल उसके लिए आसान नहीं रहे। 2021 में जब वह एमआई के ड्रेसिंग रूम को छोड़कर गया था, तो 2024 में उसकी वापसी पर वह वैसा नहीं था। सभी वरिष्ठ खिलाड़ी एकमत नहीं थे। अगर अलग-अलग विचारों के बावजूद परिणाम आते हैं, तो भी आप निराश नहीं होंगे। लेकिन जब हर कोई अलग-अलग दिशाओं में खींचता है, तो एक समय के बाद आपके पास आगे बढ़ने की मानसिक क्षमता नहीं बचती। इसलिए, हार्दिक ने सीजन के बीच में ही फैसला कर लिया था कि वह अगले सीजन में एमआई का हिस्सा नहीं होंगे।”
सीनियर खिलाड़ियों का साथ न मिलने से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) थे दुखी
इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने यह भी बताया कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को सबसे ज्यादा दुख मुंबई इंडियंस में सीनियर खिलाड़ियों का साथ न मिलने से था, जिन्होंने टीम इंडिया के लिए उनसे 100 प्रतिशत योगदान मांगा लेकिन जब IPL में समर्थन की बारी आई तो पीछे हट गए। आगे यह भी बताया गया कि अभी यह तय नहीं है कि हार्दिक ट्रेड डील देख रहे हैं या फिर ऑक्शन में आने का फैसला करेंगे।
FAQs
हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान किस सीजन बनाया गया था?
यह भी पढ़ें: बड़ी रिपोर्ट में खुलासा, Hardik Pandya की कप्तानी गई! अब ये खिलाड़ी संभालेगा कमान