Workload mismanagement of players during IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 72 मैचों का सफर तय कर चुका है, जिनमें 70 मुकबले लीग स्टेज के दौरान खेले गए। रविवार को आखिरी दो लीग मैच खेले गए, जिनमें राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला। इस सीजन खिलाड़ियों की इंजरी और वर्कलोड मैनेजमेंट एक अहम विषय रहा।
मुंबई इंडियंस ने आखिरकार जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय दो हफ्ते देरी से लिया गया क्योंकि टीम 10 मई को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी। वे भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज को आराम दे सकते थे। गौरतलब है कि मुख्य कोच महेला जयवर्धने के अनुसार, टूर्नामेंट में आने से पहले गेंदबाज को हल्की चोट थी, लेकिन उन्हें शुरुआत से ही प्लेइंग XI में शामिल किया गया था।
इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती भी हेयरलाइन फ्रैक्चर के साथ खेले। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने खुद बताया था कि वे पूरी तरह फिट नहीं हैं। जबकि पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह भी IPL 2026 के दौरान पूरी तरफ फिट नहीं थे।
IPL 2026 में खिलाड़ियों का चोट के बावजूद खेलना जारी

जसप्रीत बुमराह IPL 2026 की शुरुआत से पहले ही बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में स्पॉट किया गया था। ऐसे में अब सवाल उठता है कि अगर MI कैंप में सभी को बुमराह की चोट और CoE दौरे के बारे में पता था, तो उन्हें प्लेइंग XU में शामिल करने की इतनी जल्दी क्यों थी? फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा के साथ बहुत नरमी बरती, जो हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण लगभग एक महीने तक क्रिकेट से बाहर रहे और ज्यादातर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले, लेकिन बुमराह को 13 मैचों में मैदान पर बनाए रखा, जिनमें से ज्यादातर औपचारिकता मात्र थे।
वरुण चक्रवर्ती को इंजरी के बावजूद IPL 2026 में केकेआर के आखिरी लीग मैचों में खिलाए जाने के फैसले को लेकर कप्तान अजिंक्य रहाणे ने यह कहकर डिफेंड किया था कि स्पिन गेंदबाज को मेडिकल टीम ने फिट घोषित किया था।
चोटिल खिलाड़ियों के IPL 2026 में वर्कलोड मिस मैनेजमेंट को लेकर उठ रहे सवाल
ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब इन खिलाड़ियों की इंजरी के बारे में उनकी टीमों के बारे में पता था, तो इन्हें खिलाना क्योंकि जारी रखा। वहीं, BCCI ने दखलअंदाजी क्यों नहीं की। कुछ दिनों पहले बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि बीसीसीआई खिलाड़ियों के वर्कलोड को लेकर IPL के दौरान ज्यादा रोकटोक नहीं कर सकता।
यह स्वाभाविक है कि कोई भी खिलाड़ी आईपीएल का मैच छोड़ना नहीं चाहेगा, लेकिन बीसीसीआई, आईपीएल फ्रेंचाइजी और अन्य प्रमुख हितधारकों को यह सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होना होगा कि भारतीय क्रिकेट सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे। IPL 2026 समाप्त होने के कुछ दिनों बाद, कई खिलाड़ी अलग-अलग कामों के लिए रवाना हो जाएंगे। भारतीय टीम नहीं चाहेगी कि कोई खिलाड़ी थका हुआ और चोटों से ग्रस्त हो।
FAQs
IPL 2026 में लीग स्टेज का समापन कब हुआ?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 की सबसे मजबूत ड्रीम टीम का किया गया ऐलान, वैभव, गिल, साई, क्लासेन, पाटीदार…..