Posted inक्रिकेट (Cricket)

KKR vs DC: कोलकाता के खिलाफ दिल्ली ने दर्ज की 40 रनों से जीत, कुलदीप-लुंगी ने गेंदबाजी में किया कमाल; राहुल ने बल्ले से मचाया कोहराम

KKR vs DC: कोलकाता के खिलाफ दिल्ली ने दर्ज की 40 रनों से जीत, कुलदीप-लुंगी ने गेंदबाजी में किया कमाल; राहुल ने बल्ले से मचाया कोहराम

KKR vs DC Match Report: आईपीएल 2026 के 70वें यानी लीग स्टेज के आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से हराकर सीजन का अंत जीत के साथ किया। ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में पहले खेलते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 203/5 का स्कोर बनाया, जवाब में कोलकाता की टीम 18.4 ओवर में ही 163 का स्कोर बनाकर ऑल आउट हो गई। इस जीत से 14 अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में छठा स्थान हासिल किया। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स 13 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रही।

दिल्ली को केएल राहुल ने दिलाई अच्छी शुरुआत, KKR vs DC मैच में जड़ा अर्धशतक

KKR vs DC: कोलकाता के खिलाफ दिल्ली ने दर्ज की 40 रनों से जीत, कुलदीप-लुंगी ने गेंदबाजी में किया कमाल; राहुल ने बल्ले से मचाया कोहराम

KKR vs DC मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को 40 रनों की शुरुआत मिली और पांचवें में अभिषेक पोरेल के रूप में पहला झटका लगा, जो 18 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद, केएल राहुल को साहिल परख का साथ मिला। इन दोनों ने 47 रन जोड़े। 87 के स्कोर पर आउट होने से पहले साहिल ने 24 रनों की पारी खेली।

हालांकि, एक छोर से केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और उन्होंने कप्तान अक्षर पटेल के साथ स्कोर को 125 तक पहुंचाते हुए अपना अर्धशतक भी पूरा किया। राहुल ने आउट होने से पहले 30 गेंदों में 200 की स्ट्राइक रेट से 60 रनों की पारी खेली। उनका विकेट 13वें ओवर में गिरा।

अक्षर और मिलर-आशुतोष के योगदान से KKR vs DC मैच में दिल्ली ने पार किया 200 का आंकड़ा

राहुल के विकेट के बाद, अक्षर को डेविड मिलर का साथ मिला। ये दोनों बल्लेबाज स्कोर को 166 तक ले गए। इसके बाद, 25 गेंदों में 39 रनों की पारी खेलकर अक्षर आउट हो गए। मिलर और आशुतोष शर्मा ने स्कोर को 200 के पार पहुंचाया लेकिन फिर मिलर 28 के निजी स्कोर पर चलते बने। वहीं, आशुतोष 18 रन बनाकर नाबाद रहे। KKR vs DC मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सौरभ दुबे ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

कोलकता ने KKR vs DC पावरप्ले में बनाए 55 रन, रहाणे ने ठोका अर्धशतक

KKR vs DC मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को फिन एलन के साथ मिलकर कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 43 रन जोड़े लेकिन फिर एलन 13 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडे ने दो चौके और दो छक्के जड़ते हुए 16 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। कैमरन ग्रीन ने निराश किया और उनके बल्ले से सिर्फ 2 रन ही आए।

रहाणे काफी अच्छी लय में दिखे और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक इरादा दिखाया। केकेआर के कप्तान ने 39 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल रहे।

रहाणे के आउट होते ही KKR की पारी लड़खड़ाई, पूरे ओवर खेले बिना ही ऑल आउट

अजिंक्य रहाणे का विकेट 14वें ओवर में 128 के स्कोर पर गिरा। इसी ओवर की अगली गेंद पर रिंकू सिंह भी खाता खोले बगैर आउट हो गए और कुलदीप यादव के लिए हैट्रिक का मौका बन गया। उन्होंने तेजस्वी दहिया को फंसा लिया था लेकिन विकेटकीपर अभिषेक पोरेल ने कैच ड्रॉप कर दिया। हालांकि, इस मौके का तेजस्वी कुछ खास फायदा नहीं उठा पाए और 1 रन बनाकर 15वें ओवर में आउट हो गए।

रोवमैन पॉवेल भी 29 रन बनाकर 154 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए और यहां से KKR vs DC मैच में कोलकाता की हार तय लगने लगी। पुछल्ले बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक पाए और 19वें ओवर में पूरी टीम ढेर हो गई। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से लुंगी एनगीडी और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट लिए।

FAQs

KKR vs DC मैच में कौन सी टीम विजेता रही?
दिल्ली कैपिटल्स

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल, कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले; जानें एक क्लिक में पूरी जानकारी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!