Posted inक्रिकेट (Cricket)

PBKS vs DC मैच के बाद IPL 2026 Points Table: पंजाब को हार से लगा तगड़ा झटका, दिल्ली की जीत से बदला प्लेऑफ का समीकरण

PBKS vs DC मैच के बाद IPL 2026 Points Table: पंजाब को हार से लगा तगड़ा झटका, दिल्ली की जीत से बदला प्लेऑफ का समीकरण 1

IPL 2026 Points Table After PBKS vs DC Match: धर्मशाला में खेले गए IPL 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाते हुए पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर सनसनी मचा दी। इस मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 का टारगेट सेट किया था, जिसका पीछा करते हुए दिल्ली ने महज 19 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार से पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि अभी तक उसने IPL 2026 Points Table में एक मैच कम खेलकर बढ़त बना रखी थी लेकिन अब उसके भी 11 मैच हो गए हैं और तीन टीमें ज्यादा अंक लेकर ऊपर के स्थानों में मौजूद हैं। वहीं, दिल्ली की टीम ने जीत के साथ खुद की प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदों को अभी भी बरकरार रखा है।

PBKS vs DC मैच के बाद IPL 2026 Points Table में पंजाब किंग्स की स्थिति

PBKS vs DC मैच के बाद IPL 2026 Points Table: पंजाब को हार से लगा तगड़ा झटका, दिल्ली की जीत से बदला प्लेऑफ का समीकरण

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करने पर पंजाब किंग्स के पास IPL 2026 Points Table में 15 अंक हासिल कर प्लेऑफ के करीब जाने का मौका था लेकिन हार से मामला गड़बड़ हो गया। पंजाब अभी भी चौथे स्थान पर ही है और अब उसके 11 मैचों में 13 अंक ही हैं। एक समय उसने 7 मैचों में इतने अंक हासिल कर लिए थे लेकिन तब से लगातार चार हार झेल चुकी है। यही कारण है कि टीम के प्लेऑफ में जाने की संभावना तो बरकार है लेकिन टॉप 2 में लीग स्टेज फिनिश करना थोड़ा सा मुश्किल हो गया है।

IPL 2026 Points Table में पंजाब किंग्स से ऊपर मौजूद टीमों की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। इन तीनों ने भी 11-11 मैच खेलकर 14-14 अंक बटोर रखे हैं लेकिन नेट रन रेट के आधार पर ऊपर नीचे हैं। अब पंजाब को टॉप 2 में जाने के लिए इन सभी टीमों से कड़ी टक्कर मिलेगी।

IPL 2026 Points Table में दिल्ली की छलांग से कोलकाता को नुकसान

दिल्ली कैपिटल्स का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसी वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उसकी जीत की संभावना कम ही नजर आ रही थी लेकिन अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही। इसी वजह से अब उसके खाते में 12 मैचों के बाद 10 अंक हो गए हैं और एक स्थान के फायदे से IPL 2026 Points Table में सातवें स्थान पर आ गई है, जबकि 9 अंक के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें स्थान पर खिसक गई है।

IPL 2026 Points Table में दिल्ली से ऊपर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स हैं। इन दोनों के 12-12 अंक हैं। वहीं, अंतिम दो स्थान पर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स है। ये दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस से एलिमिनेट हो चुकी हैं।

PBKS vs DC मैच के बाद IPL 2026 पॉइंट्स Table अपडेट

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 7 4 0 14 +1.103
2 सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 14 +0.737
3 गुजरात टाइटंस 11 7 4 0 14 +0.228
4 पंजाब किंग्स 11 6 4 1 13 +0.428
5 चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 12 +0.185
6 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082
7 दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 10 -0.993
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 9 -0.169
9 मुंबई इंडियंस 11 3 8 0 6 -0.585
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 11 3 8 0 6 -0.907

FAQs

PBKS vs DC मैच के बाद, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 Points Table में किस पोजीशन पर हैं?
चौथे और सातवें

यह भी पढ़ें: PBKS vs DC: डेविड मिलर के तूफ़ान में उड़ी पंजाब, धर्मशाला में दर्ज की 3 विकेट से जीत; कप्तान अक्षर पटेल ने ठोका अर्धशतक

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!