PBKS vs DC Match Report: आईपीएल 2026 का 55वां मैच धर्मशाला में खेला गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से रोमांचक मैच में हराया। पहले खेलते हुए पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 210/5 का स्कोर खड़ा किया, जवाब में दिल्ली की टीम ने 19 ओवर में ही 216/7 का स्कोर बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
प्रियांश आर्य ने पंजाब को दिलाई तेज शुरुआत, PBKS vs DC के पावरप्ले में ठोका अर्धशतक

टॉस हारकर PBKS vs DC मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की पारी का पहला ही ओवर काफी अच्छा रहा और उसमें बल्लेबाजों ने 17 रन जोड़े और 5 रन एक्स्ट्रा आए। इसके बाद, प्रियांश आर्य का तूफ़ान देखने को मिला और प्रभसिमरन सिंह ने सपोर्टिंग रोल निभाया। प्रियांश की तेजतर्रार पारी के कारण 2.4 ओवर में पंजाब ने 50 रन पूरे कर लिए।
हालांकि, इसके बाद पंजाब किंग्स की तरफ से PBKS vs DC मैच के पावरप्ले के अंतिम तीन ओवर में ज्यादा आक्रामक बैटिंग नहीं हुई लेकिन पहले छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 72 रन बन गए। इस दौरान प्रियांश भी 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे।
पावरप्ले के बाद ओपनर हुए आउट, कोनॉली-अय्यर ने PBKS vs DC मैच में संभाला मोर्चा
PBKS vs DC मैच में पंजाब किंग्स को पहला झटका सातवें ओवर में 78 के स्कोर पर लगा और प्रभसिमरन सिंह 15 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए। नौवें ओवर में 97 के स्कोर पर 33 गेंदों में 56 रन की पारी खेलने वाले प्रियांश आर्य भी चलते बने। इस तरह पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी कूपर कोनॉली और कप्तान श्रेयस अय्यर पर आ गई।
15 ओवर तक श्रेयस अय्यर ने आक्रामक बल्लेबाजी की और कूपर कोनॉली तेज खेलने में जूझते नजर आए। इसके बावजूद टीम ने 149/2 का स्कोर बनाने में सफलता हासिल की।
श्रेयस अय्यर का अर्धशतक, पंजाब की पारी के आखिरी पांच ओवर में बने 61 रन
कूपर कोनॉली ने आखिरी में तेजी से रन बटोरने का प्रयास किया लेकिन फिर 27 गेंदों में 38 रन बनाकर 180 के स्कोर पर आउट हो गए। इस ओवर में श्रेयस अय्यर का अर्धशतक पूरा और अंत तक नाबाद रहकर उन्होंने 36 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 59 रन बनाए। वहीं, सूर्यांश शेडगे के बल्ले से 8 गेंदों में 21 रनों की नाबाद पारी आई। इस तरह पुनजब की टीम 210 का स्कोर बनाने में सफल रही। दिल्ली कैपिटल्स के लिए PBKS vs DC मैच में मिचेल स्टार्क और माधाव तिवारी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए।
दिल्ली की PBKS vs DC मैच के पावरप्ले में बत्ती हुई गुल, केएल राहुल समेत तीन बल्लेबाज आउट
लक्ष्य का पीछा करते हुए PBKS vs DC मैच में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खास नहीं रही। इस सीजन पहली बार पारी की शुरुआत करने उतरे अभिषेक पोरेल 5 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद, तीसरे ओवर में दूसरा और बड़ा झटका केएल राहुल के रूप में लगा, जो दो चौकों की मदद से 9 रन ही बना पाए। साहिल पारख ने एक चौका और एक छक्का लगाकर तेज शुरुआत का प्रयास किया लेकिन 13 के निजी स्कोर पर उनकी पारी समाप्त हो गई। इन तीन झटकों के कारण पहले छह ओवर में 47 रन ही आए।
अक्षर और मिलर ने जड़े तूफानी अर्धशतक, PBKS vs DC मैच में दिल्ली को मजबूत स्थिति में पहुंचाया
दिल्ली को नौवें ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स (12) के रूप में चौथ झटका लगा लेकिन कप्तान अक्षर पटेल को डेविड मिलर का साथ मिला। इन दोनों ने 34 गेंदों में 64 रन जोड़े। इस दौरान अक्षर ने मौजूदा आईपीएल सीजन में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। हालांकि, फिर वह ज्यादा देर नहीं टिक पाए और 30 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, PBKS vs DC मैच में मिलर का तूफानी अंदाज देखने को मिला और उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में 51 रन बनाकर दिल्ली की पकड़ मजबूत कर दी।
माधव तिवारी और आशुतोष शर्मा का कमाल, दिल्ली को PBKS vs DC मैच में मिली जीत
अक्षर और मिलर के आउट होने के बाद, लग रहा था कि आखिरी में दिल्ली कैपिटल्स को मुश्किलों में सामना करना पड़ सकता है लेकिन 22 साल के माधव तिवारी और आशुतोष शर्मा ने पंजाब किंग्स को कोई मौका नहीं दिया। आशुतोष ने 10 गेंदों में 24 रन बनाए और छक्के के साथ मैच खत्म करने के प्रयास में 19वें ओवर में 205 के स्कोर पर आउट हुए।
इसके बाद, आकिब नबी ने कमर से ऊपर की गेंद पर चौका लगाया और नो बॉल मिलने के कारण कुल 5 रन बने और स्कोर बराबर हो गया। फ्री हिट पर नबी ने सामने की तरफ छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। माधव ने 8 गेंदों में 18 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, नबी 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए।