Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 Points Table Update: MI vs CSK मैच के बाद बड़ा फेरबदल, चेन्नई की जबरदस्त छलांग, मुंबई के साथ-साथ DC और GT को भी लगा झटका

IPL 2026 Points Table Update: MI vs CSK मैच के बाद बड़ा फेरबदल, चेन्नई की जबरदस्त छलांग, मुंबई के साथ-साथ DC और GT को भी लगा झटका

IPL 2026 Points Table Update After MI vs CSK Match: आईपीएल के एल-क्लासिको में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत का परचम लहराते हुए मुंबई इंडियंस को रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी हार थमा दी है। 19वें सीजन के 33वें मैच में चेन्नई का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला और उसने मुंबई की टीम को उसी के घर में 103 रनों से रौंद दिया। वानखेड़े स्टेडियम में पहले खेलते हुए चेन्नई ने 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए, जवाब में मुंबई 104 के स्कोर पर ही ढेर हो गई।

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बल्लेबाजी में संजू सैमसन का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 54 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। वहीं, गेंदबाजी में अकील हुसैन ने कहर बरपाने का काम किया और सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। नूर अहमद ने भी उनका पूरा साथ दिया और दो महत्वपूर्ण विकेट निकाले।

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के नतीजे से IPL 2026 Points Table में काफी ज्यादा हलचल देखने को मिली है। चेन्नई को बड़ी जीत का फायदा हुआ है और उसकी वजह से मुंबई समेत तीन टीमों को नीचे खिसकना पड़ा है। CSK का NRR भी अब प्लस में आ चुका है।

IPL 2026 Points Table में CSK ने टॉप 5 में बनाई जगह

IPL 2026 Points Table Update: MI vs CSK मैच के बाद बड़ा फेरबदल, चेन्नई की जबरदस्त छलांग, मुंबई के साथ-साथ DC और GT को भी लगा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सीजन की शुरुआत काफी खराब रही थी और उसे लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद, सीएसके ने कमबैक किया और दो मुकाबले अपने नाम किए लेकिन फिर उसे SRH के हाथों हार झेलनी पड़ी। खिलाड़ियों की इंजरी के कारण चेन्नई की टीम काफी कमजोर लग रही थी और मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आ रहा था लेकिन अपनी सबसे बड़ी राइवल टीम के खिलाफ CSK ने कमाल करते हुए रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की और इसका फायदा उसे IPL 2026 Points Table में मिला है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 103 रनों से मिली जीत के कारण IPL 2026 Points Table में चेन्नई सुपर किंग्स ने आठवें स्थान से छलांग लगाते हुए टॉप 5 में एंट्री कर ली है। सरल शब्दों में कहें तो CSK को तीन स्थान का फायदा हुआ है और टीम पांचवें स्थान पर आ गई है। वहीं, उसके सात मैचों में 6 अंक हो गए हैं।

CSK के फायदे से DC और GT को हुआ IPL 2026 Points Table में नुकसान, MI का NRR धड़ाम

चेन्नई सुपर किंग्स के 6 अंक ही हुए हैं और दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के भी इतने ही अंक हैं लेकिन NRR के मामले में CSK ने बाजी मार ली। इसी वजह से उसने IPL 2026 Points Table में पांचवें स्थान पर कब्जा जमाया, जबकि एक-एक स्थान के नुकसान से DC और GT को क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर खिसकना पड़ा है। वहीं, मुंबई इंडियंस भी आठवें स्थान पर लुढ़क गई है।

IPL 2026 Points Table में अब मुंबई के खाते में सात मैच के बाद चार ही अंक हैं। पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली 99 रनों की जीत के कारण उसका NRR प्लस में हो गया था लेकिन 103 रनों की हार से फिर से नेट रन रेट नेगेटिव में चला गया है।

MI vs CSK मैच के बाद IPL 2026 Points Table

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 6 5 0 1 11 +1.420
2 राजस्थान रॉयल्स 7 5 2 0 10 +0.790
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 4 2 0 8 +1.171
4 सनराइजर्स हैदराबाद 7 4 3 0 8 +0.820
5 चेन्नई सुपर किंग्स 7 3 4 0 6 +0.118
6 दिल्ली कैपिटल्स 6 3 3 0 6 -0.130
7 गुजरात टाइटंस 6 3 3 0 6 -0.821
8 मुंबई इंडियंस 7 2 5 0 4 -0.736
9 लखनऊ सुपर जायंट्स 7 2 5 0 4 -1.277
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 1 5 1 3 -0.879

FAQs

IPL 2026 Points Table में CSK किस स्थान पर पहुंच गई है?
पांचवें स्थान
IPL 2026 Points Table में मुंबई इंडियंस एक स्थान के नुकसान से किस पोजीशन पर है?
आठवीं पोजीशन

यह भी पढ़ें: MI vs CSK: अकील-नूर के कहर से मुंबई की सबसे बड़ी हार, चेन्नई ने 103 रनों से दर्ज की जीत; संजू सैमसन का धुआंधार शतक

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!