Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL प्लेऑफ़ के लिए सभी टीमों की प्लेइंग-XI आई सामने, देखें किस टीम की अंतिम-11 सबसे मजबूत

Playing XIs for all IPL playoff teams revealed; see which team's starting eleven is the strongest.

IPL 2026: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबले के लिए RCB, GT, SRH और RR ने क्वालीफाई किया है। इन चारों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है और खिताब जीतने की पूरी कोशिश करते दिखाई देने वाले हैं। हालांकि खिताब कौन जीतेगा इसका पता बाद में चलेगा। मगर अभी इतना जरूर पता है कि इसमें से किसकी टीम सबसे ज्यादा मजबूत और किसकी टीम सबसे ज्यादा कमजोर है।

इन IPL टीमों की प्लेइंग 11 है कुछ ऐसी

Here is the Playing XI for these IPL teams.
Here is the Playing XI for these IPL teams.

RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 सबसे ज्यादा स्ट्रांग और संतुलित दिखाई दे रही है। यह टीम लगातार मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज से लेकर गेंदबाज और मिडिल ऑर्डर के खिलाड़ी हर कोई अपना रोल बखूबी निभा रहा है। इस वजह से यह टीम ट्रॉफी जीतने की भी प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्‍वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम डार।

इम्पैक्ट प्लेयर: टिम डेविड।

यह भी पढ़ें:

SRH

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बाद आईपीएल 226 में अगर कोई टीम की प्लेइंग 11 सबसे ज्यादा स्ट्रांग है तो वो है सनराइजर्स हैदराबाद की। SRH की फ्रेंचाइजी लगातार मैचों में दमदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई की है। इस टीम का टॉप ऑर्डर से लेकर मिडिल ऑर्डर और यहां तक की लोअर ऑर्डर भी रन बनाने में काफी सक्षम है, जिस वजह से टीम डोमिनेट कर रही है।

इस टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी सारी टॉप क्लास है और साथ ही साथ पैट कमिंस की कप्तानी के तो क्या ही कहने। इस वजह से यह टीम भी ट्रॉफी जीतने की एक पक्की दावेदार मानी जा रही है।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन।

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रफुल्ल हिंगे

GT

इस लिस्ट में अगला नाम शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस का है। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस टीम की गेंदबाजी और टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी काफी बेहतरीन है। लेकिन मिडिल ऑर्डर में यह टीम लगातार मैचों में स्ट्रगल करते दिखाई दे रही है।

अगर इसके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जल्दी आउट हो जाते हैं। तो यह टीम बहुत ही मुश्किलों में आ सकती है, जो कि इसकी एक मात्र कमजोरी है। इसके अलावा इसका बोलिंग डिपार्टमेंट और टॉप ऑर्डर डिपार्टमेंट साथ-साथ कप्तानी उम्दा है और यह भी एक बार फिर ट्रॉफी जीतने की दावेदार मानी जा रही है।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसीद कृष्णा।

RR

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की सबसे कमजोर टीम अगर कोई है तो वो है राजस्थान रॉयल्स। राजस्थान आईपीएल 2026 में आगे कहां तक जा पाएगी इसकी कोई भी गारंटी नहीं है, क्योंकि यह टीम उस तरीके का प्रदर्शन नहीं दिखा पा रही, जैसा की इससे उम्मीद की जाती है। इस टीम के कई बल्लेबाज फ्लॉप साबित हो रहे हैं।

साथ ही साथ कुछ मैचों में इसकी गेंदबाजी भी उस तरीके का इंपैक्ट नहीं डाल पा रही। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर एक मात्र ऐसे गेंदबाज हैं, जो सबसे ज्यादा भरोसा दिला रहे हैं। उनके अलावा अन्य गेंदबाज उस तरीके का इंपैक्ट नहीं डाल पा रहे। साथ ही बल्लेबाजी में वैभव के अलावा सब फुस्स हैं।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, रवीन्द्र जड़ेजा और ब्रिजेश शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर: यशराज पुंजा।

FAQs

आईपीएल 2026 का फाइनल कब है?
31 मई

यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2026 में बोझ बन गए थे ये 4 खिलाड़ी, अब अगले सीजन फ्रेंचाइजी इन्हें पक्का करेगी रिलीज

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!