3 captains likely to be sacked after IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन धीरे-धीरे लीग स्टेज के समापन की तरफ बढ़ रहा है। अब तक 57 मैच हो चुके हैं लेकिन प्लेऑफ के लिए अभी तक कोई भी टीम आधिकारिक रूप से क्वालीफाई नहीं हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि, भाग लेने वाली 10 टीमों में से लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमें अगले राउंड की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
वहीं, कुछ और टीमें भी हैं, जो बाहर होने के कगार पर हैं। जिन टीमों का प्रदर्शन खराब रहा है, उनके कप्तानों की काफी आलोचना भी हो रही है और उन्हें हटाए जाने की भी चर्चा हो रही है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा करते हुए बताया गया है कि वो तीन कप्तान कौन से हैं, जो इस IPL सीजन के बाद कप्तानी के पद से हटाए जा सकते हैं।
इन तीनों कप्तानों पर IPL 2026 के बाद गिर सकती है गाज

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, घटनाक्रम को फॉलो कर रहे सूत्रों ने बताया है कि ये तीन कप्तान अक्षर पटेल, अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत हैं। इस सीजन अक्षर के हाथ में दिल्ली की कमान है। वहीं, रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि पंत लखनऊ सुपर जायंट्स को लीड कर रहे हैं। जैसा कि हमने बताया, LSG पहले ही बाहर हो चुकी है और उसने अभी तक अपने 11 में से 3 ही मैच जीते हैं। वहीं, दिल्ली और कोलकाता की भी आगे जाने की ज्यादा संभावना नहीं नजर आ रही है।
दिल्ली ने अपने 12 मैच खेल लिए हैं और उसके खाते में सिर्फ 10 ही अंक हैं। ऐसे में शेष दो मैच जीतकर भी टीम सिर्फ 14 अंक ही हासिल कर सकती है, जो प्लेऑफ में डायरेक्ट एंट्री के लिए पर्याप्त नहीं कहे जा सकते। वहीं, कोलकाता ने के खाते में 11 मैचों में 9 अंक हैं। अब, अगर टीम अपने शेष तीन मैच जीत भी लेती है तो अधिकतम 15 अंक तक ही जा पाएगी। ये पॉइंट्स भी अगले राउंड में डायरेक्ट एंट्री की गारंटी नहीं देते हैं।
अक्षर, पंत और रहाणे के हाथ से जा सकती है IPL टीमों की कप्तानी
इन तीनों ही खिलाड़ियों की टीमों का IPL 2026 में हाल खराब है। वहीं, इनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। अक्षर ने नौ पारियों में सिर्फ 100 रन बनाए हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 112.50 है। इनमें से 56 रन एक ही पारी में और बाकी 44 रन आठ पारियों में बने हैं, जबकि वे ज्यादातर शीर्ष पांच में बल्लेबाजी करते रहे हैं। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 11 पारियों में 29.10 की औसत से 10 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 36 ओवर ही डाले हैं। कई मैचों में अक्षर ने खुद का इस्तेमाल गेंदबाजी के दौरान कम ही किया। सोर्स ने बताया कि अगले सीजन JSW ग्रुप और पार्थ जिंदल क्रिकेट ऑपरेशन्स का चार्ज संभालेंगे। ऐसे में अक्षर की कप्तानी जाना तय है और शायद पूरे कोचिंग स्टाफ को भी हटाया जा सकता है।
वहीं, LSG के कप्तान ऋषभ पंत भी ज्यादा कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाए हैं। पंत ने बल्लेबाज के रूप में 11 पारियों में 27.88 की औसत से 251 रन बनाए, जो उनकी क्षमता के हिसाब से न्याय करने वाले आंकड़े नहीं हैं। इसके अलावा, प्लेइंग XI को लेकर कुछ फैसले भी समझ से परे रहे, जिसमें अर्शिन कुलकर्णी को बतौर ओपनर खिलाना और आयुष बदोनी को ड्रॉप करना शामिल है।
KKR के कप्तान के रूप में अजिंक्य रहाणे भी लगातार दूसरे सीजन उम्मीदों पर नहीं खरे उतरे हैं। बल्ले से रहाणे ने शुरूआती मैचों में अच्छा किया लेकिन फिर फ्लॉप साबित हुए। अभी तक रहाणे ने 11 मैचों में 237 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 133.14 का है, जो बतौर ओपनर अच्छा नहीं कहा जा सकता है।
FAQs
IPL 2026 के बाद किन तीन खिलाड़ियों को कप्तानी पद से हटाया जा सकता है?
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले 36 वर्षीय ऑल राउंडर ने कहा रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा, अचानक किया संन्यास का ऐलान