MI vs RR: IPL 2026 में लीग स्टेज के 69वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराया। इसी के साथ राजस्थान ने प्लेऑफ में चौथी टीम के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच में पहले खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 205/8 का स्कोर बनाया, जवाब में मुंबई इंडियंस पूरे ओवर खेलकर 175/9 का ही स्कोर बना पाई। जोफ्रा आर्चर ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया और जीत के नायक बने।
राजस्थान की MI vs RR मैच में खराब शुरुआत, जायसवाल-सूर्यवंशी समेत लगे तीन झटके

टॉस गंवाने के बाद, MI vs RR मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत मनमुताबिक नहीं रही। यशस्वी जायसवाल ने कुछ शानदार शॉट लगाए लेकिन 17 गेंदों में 27 रन बनाकर चौथे ओवर में आउट हो गए। अगले ओवर में वैभव सूर्यवंशी भी आउट हो गए और उन्होंने सिर्फ 4 रन बनाए।
इन दो झटकों के बावजूद राजस्थान की टीम MI vs RR मैच के पावरप्ले में 50 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही लेकिन अंतिम गेंद पर कप्तान रियान पराग (14) का विकेट गिरने से मोमेंटम खराब हो गया।
मिडिल ऑर्डर ने भी किया निराश, जुरेल-आर्चर के योगदान से स्कोर पहुंचा 200 के पार
पावरप्ले में तीन विकेट के बाद, राजस्थान रॉयल्स को उम्मीद थी कि मिडिल ऑर्डर अच्छा करेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे और कोई भी ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाया। हालांकि, कई बल्लेबाजों की छोटी पारियों की बदौलत MI vs RR मैच में राजस्थान की टीम 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रही।
पारी में सबसे ज्यादा 38 रन ध्रुव जुरेल के बल्ले से आए। वहीं, जोफ्रा आर्चर ने भी 32 रनों का योगदान दिया, जबकि दासुन शनाका ने भी 29 रनों की पारी खेली। MI vs RR मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर ने सर्वाधिक दो-दो विकेट लिए।
मुंबई इंडियंस का पावरप्ले में हाल हुआ खराब, 4 विकेट गंवाए
MI vs RR मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही। पारी के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा खाता खोले बिना ही आउट हो गए। इसके बाद, तीसरे ओवर में दूसरा झटका लगा और नमन धीर 6 रन बनाकर 18 के स्कोर पर आउट हो गए। अगले ओवर में रयान रिकेल्टन का विकेट गिरा, जो 12 रन बनाकर आउट हुए। छठे ओवर में 38 के स्कोर पर मुंबई ने अपना चौथा विकेट तिलक वर्मा के रूप में गंवाया, जिन्होंने सिर्फ 3 रन बनाए।
इसके बाद, सूर्यकुमार यादव का साथ देने आए विल जैक्स ने तेजी से रन बटोरे। दोनों के बीच 39 गेंदों में 63 रनों की साझेदारी हुई लेकिन फिर इसका अंत यश राज पुंजा ने जैक्स का विकेट लेकर किया, जिन्होंने 18 गेंदों में 33 रन बनाए।
सूर्या-हार्दिक की तूफानी साझेदारी, राजस्थान ने दमदार वापसी करते हुए दर्ज की जीत
यहां से सूर्यकुमार यादव का साथ देने कप्तान हार्दिक पांड्या आए, जिन्हें जीवनदान मिला और फिर उन्होंने तूफानी अंदाज में रन बटोरने शुरू कर दिए। इन दोनों ने 25 गेंदों में 48 रन जोड़े। लग रहा था कि ये जोड़ी मैच खत्म कर सकती है, लेकिन फिर हार्दिक 34 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद, कॉर्बिन बॉश (2) भी चलते बने।
हालांकि, सूर्या एक छोर पर अर्धशतक बनाकर जमे हुए थे और उम्मीद थी कि शायद वे अकेले जीत दिला देंगे लेकिन फिर 42 गेंदों में 60 रन बनाकर 18वें ओवर में आउट हो गए। इसके बाद, दीपक चाहर भी 8 रन बनाकर आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर 10 और अल्लाह गजनफर 2 रन बनाकर नाबाद लौटे, लेकिन MI vs RR मैच में अपनी टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा पाए। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
FAQs
MI vs RR मैच में किस टीम ने जीत दर्ज की?
यह भी पढ़ें: चीयरलीडर के साथ बदसलूकी! पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, स्टेडियम में अभद्रता का VIDEO वायरल