Pakistan’s test captaincy update: बांग्लादेश दौरे पर पाकिस्तान टीम को फजीहत का शिकार होना पड़ा और उसके टेस्ट इतिहास में जो नहीं हुआ, उसका सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने पहली बार बांग्लादेश में क्लीन स्वीप झेली और दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से गंवा दी। अगर दोनों टीमों के बीच पिछले चार टेस्ट मैचों के नतीजों को ध्यान में रखें तो पाकिस्तान को एक भी जीत नहीं मिली है और उसे सभी में हार का सामना करना पड़ा है।
पाकिस्तान (Pakistan) के बांलादेश में व्हाइट वॉश होने के बाद, टेस्ट कप्तान शान मसूद की कप्तानी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और माना जा रहा है कि जल्द ही वे अपने पद से इस्तीफ़ा दे सकते हैं। मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान को खास सफलता नहीं मिली है। इसी वजह से उन पर अपने पद को छोड़ने का दबाव भी बन रहा है। इस बीच पाकिस्तान के नए टेस्ट कप्तान की रेस में एक ऐसे खिलाड़ी का नाम सामने आ गया है, जो इंग्लिश बोलने में काफी माहिर माना जाता है।
शान मसूद का पाकिस्तान (Pakistan) के लिए टेस्ट में खराब कप्तानी रिकॉर्ड, बढ़ा इस्तीफे का दबाव

पाकिस्तान (Pakistan) ने 2023 में शान मसूद को टेस्ट कप्तान बनाया था। तब उन्होंने बाबर आजम की जगह ली थी, जिन्होंने तीनों ही फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद, पीसीबी ने मसूद पर भरोसा जताया था लेकिन लगभग तीन साल में उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। मसूद ने अभी तक 16 टेस्ट में कप्तानी की है और इस दौरान महज 4 में पाकिस्तान को जीत मिली है, जबकि 12 में हार का सामना करना पड़ा है।
ये आंकड़े निश्चित तौर पर पूरी कहानी बयां करते हैं और यह भी बताते हैं कि शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) ने खराब परफॉर्म किया है। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ लगातार दो टेस्ट सीरीज हारने से पाकिस्तान की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और मसूद पर भी निशाना साधा जा रहा है। पाकिस्तान को हालिया टेस्ट सीरीज से पहले, अपने घर पर भी बांग्लादेश के हाथों दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हार झेलनी पड़ी थी। शायद यही कारण है कि अब मसूद पर टेस्ट की कप्तानी छोड़ने का दबाव बनाया जा सकता है और उनकी जगह सलमान अली आघा को कप्तानी मिल सकती यही, जो पहले से ही टी20आई में कमान संभाल रहे हैं।
पाकिस्तान (Pakistan) के नए टेस्ट कप्तान के रूप में सलमान अली आघा आ सकते हैं नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान अली आघा टेस्ट कप्तान के रूप में शान मसूद को रिप्लेस करने के मजबूत दावेदार नजर आ रहे हैं। GeoSuper ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पीसीबी ने सलमान को टेस्ट कप्तानी सौंपने का मन बना लिया है। रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि बांग्लादेश के खिलाफ लगातार चार टेस्ट हारने के बाद, शान मसूद और पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) के अन्य खिलाड़ियों के बीच खास बातचीत नहीं हुई है और फ्लाइट में भी ऐसा ही देखने को मिला।
पाकिस्तान (Pakistan) को अपनी अगली टेस्ट सीरीज जुलाई में खेलनी है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में नए टेस्ट कप्तान को लेकर पूरी तरह से तस्वीर साफ़ हो सकती है। कप्तानी के अलावा शान मसूद का व्यक्तिगत बल्लेबाजी प्रदर्शन भी उतना अच्छा नहीं रहा है। इसी वजह से दोनों ही तरफ से उन्हें सवालों के घेरे में रहना पड़ रहा है।
वहीं, सलमान अली आघा की बात करें तो उन्होंने अभी तक पाकिस्तान (Pakistan) के लिए 25 टेस्ट में 39.59 की औसत से 1663 रन बनाए हैं। उन्होंने कभी पहले टेस्ट में पाकिस्तान की कमान नहीं संभाली है, ऐसे में अगर मौका मिलता है तो उनके लिए यह एक बड़ी चुनौती होगी।
FAQs
शान मसूद की जगह किस खिलाड़ी को पाकिस्तान का नया टेस्ट कप्तान बनाया जा सकता है?
यह भी पढ़ें: MS Dhoni IPL 2027 खेलेंगे या नहीं? Ruturaj Gaikwad ने दिया बड़ा अपडेट! बताया क्या है माही का प्लान