Posted inक्रिकेट (Cricket)

Shreyas Iyer ने PBKS vs DC मैच में एक हाथ से लगाया जबरदस्त छक्का, प्रीति जिंटा हुईं खुश; रिएक्शन का वीडियो वायरल

श्रेयस अय्यर ने PBKS vs DC मैच में एक हाथ से लगाया जबरदस्त छक्का, प्रीति जिंटा हुईं खुश; रिएक्शन का वीडियो वायरल

Preity Zinta’s reaction to Shreyas Iyer’s one-handed six: धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में IPL 2026 का 55वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए मुकाबले की अहमियत प्लेऑफ के लिहाज से काफी ज्यादा है। इस मैच में टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन पंजाब की टीम ने मजबूत बल्लेबाजी प्रदर्शन के दम पर 20 ओवर में 210/5 का स्कोर सेट करते हुए 211 का लक्ष्य दिया है।

पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्य ने तेज शुरुआत दिलाई थी लेकिन बीच के ओवरों में पारी को संभालने का काम कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने किया, जिन्होंने आक्रामकता के साथ-साथ जिम्मेदारी भी उठाई और आखिरी तक नाबाद रहे। उन्होंने 36 गेंदों में 163.88 की स्ट्राइक रेट से 59 रन नाबाद बनाए। इस दौरान पांच चौके और तीन छक्के भी लगाए। वैसे तो श्रेयस के सभी छक्के शानदार थे लेकिन उनका पहला सिक्स काफी अजीबोगरीब तरीके से आया और इससे टीम की मालकिन प्रीति जिंटा भी काफी खुश नजर आईं और उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

लुंगी एनगीडी की धीमी गति की गेंद पर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने एक हाथ से लगाया छक्का

श्रेयस अय्यर ने PBKS vs DC मैच में एक हाथ से लगाया जबरदस्त छक्का, प्रीति जिंटा हुईं खुश; रिएक्शन का वीडियो वायरल

इस आईपीएल सीजन में लुंगी एनगीडी की धीमी गति की गेंद बल्लेबाजों के लिए काफी परेशानी का सबब साबित हुई है, क्योंकि उनका चेंज ऑफ़ पेस काफी अच्छा है और आसानी से रीड करने में मुश्किल होती है। यही वजह है कि एनगीडी ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के सामने भी अपनी धीमी गति की गेंद डाली लेकिन पंजाब किंग्स के कप्तान चकमा खाने के बावजूद एक हाथ से छक्का मारने में सफल रहे।

यह पूरा मामला पंजाब किंग्स की पारी के 12वें ओवर की चौथी गेंद का है। लुंगी एनगीडी ने धीमी गति की फुल लेंथ गेंद की, जिस पर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पूरी तरह से चकमा खा गए और किसी तरह छक्का मार दिया। उन्होंने गेंद की गति में बदलाव को नहीं समझा। जब उन्होंने शॉट खेला तो गेंद को सही से टाइम नहीं कर पाए और उनका एक हाथ भी बल्ले से छूट गया। इसके बावजूद गेंद लॉन-ऑफ की दिशा में छह रन के लिए चली गई।

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के छक्के पर प्रीति जिंटा ने मुस्कराहट के साथ बजाई तालियां

जैसे ही मैदानी अंपायर ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के शॉट के बाद छह रन का इशारा किया। वैसे ही कैमरा टीम की मालकिन प्रीति जिंटा की तरफ गया, जो काफी खुश नजर आईं और खड़े होकर तालियां बजाकर श्रेयस के शॉट की तारीफ की। इस दौरान प्रीति पहाड़ी टोपी भी पहने नजर आईं, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी।

आप भी देखें वीडियो: 

FAQs

PBKS vs DC मुकाबला किस स्टेडियम में खेला जा रहा है?
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला

यह भी पढ़ें: पैसे के लिए राष्ट्रीय टीम को छोड़ा! IPL 2026 के कारण पाकिस्तान नहीं जाएंगे 7 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!