RCB vs GT Final: आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होने जा रहा है। रजत पाटीदार और शुभमन गिल की टीमें अपना दूसरा ख़िताब हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली हैं। लेकिन किसी के लिए भी यह आसान नहीं होने वाला है। चूंकि दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और के हालियां प्रदर्शन काफी बेहतरीन है।
ऐसे में एक कांटे की टक्कर देखने मिल सकती है। तो आइए जान लेते हैं कि इस कांटे की टक्कर के मुकाबले की पिच कैसी रहेगी। यानी अहमदाबाद की पिच गेंदबाजों और बल्लेबाजों में से किसका पक्ष ज्यादा लेगी।
अहमदाबाद में खेला जाएगा GT vs RCB का फाइनल मैच

मालूम हो कि आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। रजत पाटीदार और शुभमन गिल दोनों दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में एक-दूसरे को हराकर ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे और जो भी जीतेगा यह उसकी दूसरी आईपीएल ट्रॉफी होगी। रजत पाटीदार ने आईपीएल 2025 का ख़िताब अपने नाम किया था। वहीं GT ने साल 2022 आईपीएल सीजन में ट्रॉफी उठाई थी।
ऐसा होगा GT vs RCB मैच का पिच रिपोर्ट
GT vs RCB मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा, जहां की पिच काफी ज्यादा फ्लैट होती है और इस वजह से बल्लेबाजों को बहुत ही ज्यादा मदद मिलती है। यही कारण है कि फाइनल मैच एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।
जीटी और आरसीबी के बीच होने जा रहे मैच में रनों की बारिश होने की पूरी संभावना है, क्योंकि इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 190-200 रन के बीच है।
इस मैदान पर शुरुआती समय में तेज गेंदबाज पिच से मदद हासिल कर अपना जादू बिखेर सकते हैं। लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा उनके बेसर होने के आसार बढ़ जाएंगे। इस मैदान पर टॉस भी एक अहम भूमिका निभाने वाला है, क्योंकि इस मैच पर पहले बैटिंग करने वाली टीम का जीत प्रतिशत 62 परसेंट वहीं रन चेस करने वाली टीम का विनिंग परसेंटेज 38 है। इस मैदान पर लास्ट कुछ समय से 9 से 10 के रन रेट के हिसाब से रन बन रहे हैं। इस वजह से गेंदबाजों को यह मैदान कुछ खास रास नहीं आएगा।
दोनों टीमों के आंकड़े हैं कुछ ऐसे
जाते-जाते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो अब तक आईपीएल में दोनों टीमों ने कुल 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें से आरसीबी ने पांच जबकि जीटी ने चार में बाजी मारी है। साल 2026 आईपीएल सीजन में दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले हुए और इसमें से दो आरसीबी और एक जीटी ने जीता। यह भी ज्ञात हो कि यह फाइनल आरसीबी का ओवरऑल पांचवा जबकि गुजरात का तीसरा फाइनल होने वाला है और दोनों ही टीमों ने अब ताल सिर्फ 1-1 ट्रॉफी जीती है।
FAQs
GT vs RCB फाइनल मैच कब होगा?
यह भी पढ़ें: गुजरात टाइटंस या आरसीबी, किसने जीते हैं ज्यादा मैच? हेड टू हेड रिकॉर्ड से जानिए जवाब