GT vs RCB Final: 31 मई को होने जा रहे आईपीएल 2026 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बाद अब गुजरात टाइटंस ने भी अपनी जगह बना ली है। रजत पाटीदार और शुभमन गिल आईपीएल की अपनी दूसरी ट्रॉफी उठाने के लिए मैदान पर उतरने वाले हैं।
हालांकि ट्रॉफी किसके नाम होगी इसका पता तो मैच के बाद ही चल सकेगा। लेकिन अभी इतना जरूर पता है कि किसका पलड़ा भारी है और कौन बाजी मार सकता है। तो लिए आइए एक बार दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों के साथ ही साथ दोनों टीमों के हालियां प्रदर्शन पर नजर डाल लेते हैं।
अहमदाबाद में खेला जाएगा GT vs RCB फाइनल मुकाबला

बता दें कि 31 मई को आईपीएल 2026 का फाइनल गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में रजत पाटीदार की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस एक दूसरे के साथ अपनी दूसरी ट्रॉफी जीतने के लिए लोहा लेते नजर आएगी। अगर आरसीबी ट्रॉफी जीती है तो यह उसकी लगातार दूसरी ट्रॉफी होगी। वहीं अगर जीटी जीती है तो यह उसकी 2022 आईपीएल सीजन के बाद दूसरी ट्रॉफी होगी।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 खेलने के लिए Vaibhav Sooryavanshi को मिले सिर्फ 1.10 करोड़, जानें अब 2027 में मिलेगी कितनी रकम
कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो अब तक आईपीएल में दोनों टीमों के बीच कुल 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें से आरसीबी ने पांच वहीं जीटी ने चार में जीत दर्ज की है। साल 2026 आईपीएल सीजन में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए, जिसमें से दो आरसीबी और एक गुजरात ने जीता था।
अब यह चौथा मुकाबला होगा और देखना होगा कि इस दौरान किसकी टीम जीतेगी। बताते चलें हैं कि दोनों टीमों का हालिया फॉर्म भी काफी दमदार है और उसके हिसाब से अभी विजेता का प्रडिक्शन कर पाना काफी कठिन होगा। लेकिन होम कंडीशंस का फायदा उठाते हुए GT बाजी मार सकती है। हालांकि आरसीबी को भी कम आंकना सबसे बड़ी भूल साबित सकती है।
MOST FINALS BY A TEAM IN IPL HISTORY:
Chennai Super Kings – 10
Mumbai Indians – 6
Royal Challengers Bengaluru – 5
Kolkata Knight Riders – 4
Sunrisers Hyderabad – 3
Gujarat Titans – 3*The rise of Gujarat Titans 🤯👌 pic.twitter.com/ASLJmcH7G5
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 30, 2026
अब तक दोनों ने खेले हैं कुल इतने फाइनल
बता दें कि यह फाइनल आरसीबी का ओवरऑल पांचवा फाइनल जबकि गुजरात टाइटंस का तीसरा फाइनल होने वाला है। गुजरात टाइटंस ने लगातार 2022 और 2023 सीजन में फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था और यह 2026 उसका तीसरा फाइनल है। RCB ने 2009, 2011 और 2016, 2025 और अब 2026 फाइनल में जगह बनाई है।