RCB vs GT: IPL 2026 का 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार, 24 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। घरेलू मैदान पर आरसीबी और भी खतरनाक हो जाती है, ऐसे में गुजरात के लिए चुनौती आसान नहीं होगी।
मौजूदा सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन भी गुजरात टाइटंस की तुलना में ज्यादा अच्छा है और टीम ने कई मुकाबलों में अपना दबदबा साबित किया है। ऐसे में RCB vs GT मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को खास प्लानिंग के साथ उतरना होगा।
RCB vs GT मैच से पहले IPL 2026 में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर एक नजर

IPL 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही RCB काफी संतुलित नजर आ रही है। इस सीजन रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने छह मुकाबले खेले हैं, जिनमें से चार में उसे जीत हासिल हुई है, जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह बेंगलुरु की टीम 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है।
दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने शुरूआती दो मुकाबलों में हार के बाद, लगातार तीन जीत दर्ज की थीं। इस दौरान टॉप ऑर्डर में कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने बल्ले से अहम योगदान दिया। वहीं, गेंदबाजों ने भी शानदार काम किया। हालांकि, पिछले मैच में गेंदबाजों ने भी काफी रन लुटाए। वहीं, बल्लेबाजों ने भी निराश किया। इसी वजह से जीत का सिलसिला समाप्त हुआ और GT को 99 रनों से हार मिली। अंक तालिका में गुजरात की टीम 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।
RCB vs GT मैच के लिए बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच भी बल्लेबाजों की ही मददगार मानी जाती है। सपाट पिच पर बल्लेबाज खुलकर शॉट खेलते हैं और छोटी बाउंड्री का भी फायदा उठाते हैं। इस वेन्यू को हाई-स्कोरिंग माना जाता है। इसी वजह से RCB vs GT मैच में भी रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। गेंदबाजों के पास यहां ज्यादा कुछ करने के विकल्प नहीं होते हैं, ऐसे में उन्हें बचने को ही देखना होगा। हालांकि, तेज गेंदबाजों को शुरुआत में बाउंस से बल्लेबाजों को परेशान करने में मदद जरूर मिलती है।
RCB vs GT मैच के लिए बेंगलुरु के मौसम का हाल
बेंगलुरु में मैच के दौरान मौसम गर्म और स्थिर रहने की संभावना है। शाम भर तापमान सुहावना बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है जिससे खेल में बाधा उत्पन्न हो। शाम को आर्द्रता का स्तर थोड़ा बढ़ सकता है, जिससे दूसरी पारी के दौरान ओस बनने की संभावना बढ़ जाएगी। इससे रोशनी में बल्लेबाजी की स्थिति और बेहतर हो सकती है और टॉस के फैसले पर भी असर पड़ सकता है। कुल मिलाकर, मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूरे मैच में निर्बाध खेल होगा और बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। इस वजह से फैंस RCB vs GT मैच का लुत्फ़ बिना किसी रुकावट के उठा सकते हैं।
RCB vs GT मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड
इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख दार
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, आर साई किशोर
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा
RCB vs GT मैच विनर प्रेडिक्शन
IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मामला बराबरी का रहा है। अब तक हुए 6 मैचों में दोनों ही 3-3 जीते हैं। हालांकि, मौजूदा सीजन के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर बात की जाए तो संभावित रूप से बेंगलुरु की विजेता बनने की प्रबल दावेदार नजर आती है।
FAQs
RCB और GT के बीच मुकाबला कब खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: MI vs CSK मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने बांह पर क्यों पहनी है काली पट्टी? जानें बड़ी वजह