Posted inक्रिकेट (Cricket)

सिर्फ Orange और Purple कलर की कैप ही IPL में क्यों दी जाती? इन रंगों में क्या ख़ास! जानें इसके पीछे का पूरा लॉजिक

सिर्फ Orange और Purple कलर की कैप ही IPL में क्यों दी जाती? इन रंगों में क्या ख़ास! जानें इसके पीछे का पूरा लॉजिक

IPL Cap Orange and Purple Colour Reason: जब भी आईपीएल का नया सीजन आता है तो सभी के मन में ट्रॉफी के विनर को लेकर काफी जिज्ञासा होती है। फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स अपनी पसंदीदा टीमों का नाम बताते हैं, साथ ही उन टीमों को लेकर भी राय देते हैं, जो कमजोर नजर आती है। आईपीएल के 19वें सीजन से पहले भी ऐसा ही माहौल देखने को मिला था और अभी भी भविष्यवाणियों का दौर जारी है।

हालांकि, आईपीएल में सिर्फ ट्रॉफी विजेता को लेकर ही नहीं, बल्कि ऑरेंज और पर्पल कैप को लेकर भी खूब प्रेडिक्शन होती है। आईपीएल 2026 में भी इन कैप को जीतने के लिए कई तगड़े दावेदार नजर आ रहे हैं। तो चलिए पहले जान लेते हैं कि ये कैप किन खिलाड़ियों को दी जाती हैं और फिर आपको बताते हैं कि इनका रंग ऑरेंज और पर्पल ही क्यों रखा गया।

IPL में ऑरेंज और पर्पल कैप किसे दी जाती है?

सिर्फ Orange और Purple कलर की कैप ही IPL में क्यों दी जाती? इन रंगों में क्या ख़ास! जानें इसके पीछे का पूरा लॉजिक

इंडियन प्रीमियर लीग में कई अवॉर्ड दिए जाते हैं, जो अलग-अलग कैटेगरी में होते हैं। इसी तरह ऑरेंज और पर्पल कैप की श्रेणी होती है। हालांकि, इसके लिए पूरे सीजन जंग चलती है। हालांकि, लीग स्टेज तक ज्यादातर खिलाड़ियों के पास कैप जीतने का मौका रहता है लेकिन प्लेऑफ में सिर्फ चार टीमों के ही प्लेयर्स बचते हैं।

ऑरेंज कैप की बात करें तो यह उस खिलाड़ी को दी जाती है, जो पूरे IPL सीजन कमाल करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाता है। वहीं, अगर दो खिलाड़ियों के रनों की संख्या सीजन के अंत में बराबर होती है तो फिर दोनों में से जिसका स्ट्राइक रेट ज्यादा होगा, उसे ही विजेता चुना जाएगा।

वहीं, पर्पल कैप उस खिलाड़ी को दी जाती है, जो गेंद से कमाल करते हुए पूरे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेता है। अगर दो गेंदबाजों द्वारा बराबर विकेट लिए जाते हैं तो फिर विजेता का फैसला इकॉनमी रेट के आधार पर होता है। जिसका इकॉनमी रेट कम होगा, उसे ही पर्पल कैप दी जाएगी।

ऑरेंज और पर्पल कलर की कैप ही IPL में क्यों दी जाती है?

IPL की जब से शुरुआत हुई है, तब से ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज रंग की कैप और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल रंग की कैप दिए जाने का ट्रेंड है। हालांकि, काफी सारे फैंस के मन में यह सवाल भी आता होगा कि इन दोनों कैप का रंग ऑरेंज और पर्पल ही क्यों रखा गया है, कई अन्य रंग भी तो थे। इसका जवाब हम आपको देते हैं।

साल 2008 में जब IPL की शुरुआत हुई थी तो इन दोनों कैप का मकसद उस बल्लेबाज और गेंदबाज को अलग दिखाना था, जिसका प्रदर्शन अपनी श्रेणी में सबसे बेहतर रहा हो। लीग की शुरुआत 8 टीमों के साथ हुई थी और तब सभी टीमों की जर्सी में मूल रूप से ऑरेंज और पर्पल रंग शामिल नहीं था। इसी वजह से इन दोनों रंग की कैप का मैदान पर अलग नजर आना तय था, क्योंकि इनसे मेल खाती जर्सी किसी भी टीम की नहीं थी। ये रंग तेज और चमकीले थे और टीवी पर भी आसानी से पहचाने जा सकते थे। इसी वजह से BCCI ने एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले को दी जाने वाली कैप का रंग ऑरेंज रखा। वहीं, सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की कैप का रंग पर्पल रखा गया।

FAQs

IPL सीजन के अंत में ऑरेंज कैप किसे दी जाती है?
सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
IPL सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को कौन सी कैप दी जाती है?
पर्पल कैप

यह भी पढ़ें: Prateek Yadav का खेल जगत से था खास लगाव, इस IPL टीम को करते थे दिल से सपोर्ट

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!