Posted inIndian Premier League (IPL)

Prateek Yadav का खेल जगत से था खास लगाव, इस IPL टीम को करते थे दिल से सपोर्ट

Prateek Yadav had a special affinity for the world of sports and supported this IPL team wholeheartedly.

Prateek Yadav, IPL: आईपीएल 2026 में 13 मई को शाम 7:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी ज्यादा बेहतरीन होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमें जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

लेकिन मुकाबले से पहले एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है और उनके निधन की खबर से हर कोई दुखी है।

प्रतीक यादव का हुआ निधन

Prateek Yadav Passes Away
Prateek Yadav Passes Away

बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की बुधवार 13 मई, सुबह डेथ की खबर आई। महज 38 साल की उम्र में प्रतीक यादव का निधन हो गया और उनके निधन की खबर उनके परिवार वाले काफी ज्यादा दुखी हैं।

बुधवार, तड़के प्रतीक के डेथ की खबर आई। डॉक्टरों की ओर से मृत घोषित किए जाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जिसके बाद सूचना मिलते ही अखिलेश यादव तुरंत सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

छोटे भाई की मौत की खबर सुन अखिलेश यादव पूरी टूट गए। लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और वहाँ पहुंचने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत की। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि कुछ लोग कारोबार में नुकसान से बेहद दुखी हो जाते हैं। पूर्व CM ने कहा कि जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी, उसे फॉलो किया जाएगा। साथ ही परिवार के लोग जो भी फैसला लेंगे उसी का ख्याल रखा जाएगा।

फिटनेस और स्पोर्ट्स के शौकीन थे प्रतीक यादव

प्रदीप यादव फिटनेस, स्पोर्ट्स के काफी ज्यादा शौकीन थे। वह अपने सोशल मीडिया पर हमेशा जिम ट्रेनिंग की वीडियो अपलोड किया करते थे। फिटनेस फ्रीक होने के साथ ही वो रियल एस्टेट का बिजनेस करते थे। उन्हें कई बार महंगी कारों में देखा गया।

प्रतीक को बॉडी बिल्डिंग का काफी शौक था और वो लखनऊ में अपना जिम भी चलाते थे। इसके अलावा उन्हें लग्जरी गाड़ियों और कार रेसिंग का भी शौक था। स्पीड और एडवेंचर को वो काफी पसंद करते थे। प्रतीक यादव कई बार हाई-परफॉर्मेंस कारों के साथ ट्रैक पर हाई स्पीड में अपनी ड्राइविंग स्किल्स को आजमाते दिखे। उनके पास लैम्बॉर्गिनी कार भी थी, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जाती थी। उन्हें जानवरों से भी खासा लगाव था। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर पालतू डॉग्स और दूसरे अन्य बेजुबानों के साथ फोटो साझा करते रहते थे।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के चयनकर्ताओं की अहम मीटिंग, Ajit Agarkar लेंगे बड़ा निर्णय! इस खिलाड़ी का करियर खत्म करने पर चर्चा

LSG के फैन थे Prateek Yadav

सोशल मीडिया पर मौजूद जानकारी के अनुसार प्रतीक अपनी स्टेट की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के फैन थे और इसे दिल से ट्राफी उठाते देखना चाहते थे। लेकिन अब उनका यह सपना पूरा नहीं हो सकेगा। हालांकि टीम भी कब ट्रॉफी जीतेगी यह भी अभी नहीं पता, क्योंकि जिस तरह से इसके हाव-भाव हैं यह कितने सालों बाद ट्रॉफी जीतेगी कोई अंदाजा नहीं।

FAQs

लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान कौन है?
ऋषभ पंत

यह भी पढ़ें: खेल जगत में पसरा मातम, मात्र 29 साल की भरी जवानी में इस होनहार खिलाड़ी का हुआ आकस्मिक निधन

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!