Hardik Pandya Trade: आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील के जरिए हार्दिक पांड्या 2024 आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने थे। लेकिन अब एक बार फिर इस टीम से बाहर अन्य टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। तो आइए एक बार उन टीमों के बारे में जान लेते हैं, जो हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पर सबसे पहले दांव लगा सकती हैं।
इन्हीं में से किसी एक टीम का हिस्सा बन सकते हैं Hardik Pandya

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
मुंबई इंडियंस को छोड़ हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) जिस फ्रेंचाइजी में जा सकते हैं उसमें सबसे पहला नाम चेन्नई सुपर किंग्स का है। CSK को इस समय एक बेहतरीन ऑलराउंडर की तलाश है और साथ ही साथ एक अच्छे कैप्टन की भी। साथ ही रिसेंटली सीएसके के मालिक काशी विश्वनाथन हार्दिक से बात भी करते दिखाई दिए थे और उसी के बाद से पांड्या एक भी मैच में खेलते दिखाई नहीं दिए हैं।
लखनऊ सुपर किंग्स (LSG)
इस लिस्ट में अगला नाम लखनऊ सुपर जायंट्स का है। संजीव गोयनका की फ्रेंचाइजी LSG को भी इस समय एक बेहतरीन कप्तान और खिलाड़ी की जरूरत है। ऋषभ पंत की अगुआई में यह टीम लगातार दो सीजन से खराब प्रदर्शन करते हैं दिखाई दे रही है और इसी वजह से उनसे कप्तानी छीनी जा सकती है और उनकी जगह हार्दिक (Hardik Pandya) को टीम में शामिल कर कप्तान बनाया जा सकता है।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
भारत के क्लच गॉड हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अगर मुंबई इंडियंस से निकलते हैं तो कोलकाता नाइट राइडर्स का भी हिस्सा बन सकते हैं। इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स को लीड करने की जिम्मेदारी अजिंक्य रहाणे संभाल रहे हैं।
लेकिन रहाणे की लीडरशिप में टीम उतना अच्छा नहीं कर रही है और इस समय KKR में कोई दमदार ऑलराउंडर भी नहीं बचा है। जब से आंद्रे रसेल गए हैं टीम मुश्किलों में नजर आ रही है। इसी सब को ध्यान में रखते हुए शाहरुख खान पांड्या को ट्रेड के जरिए अपने स्क्वाड का हिस्सा बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: KKR vs RCB मैच के दौरान बीच मैदान गिरी जैकब बेथेल की गोल्ड चैन, पडिक्कल ने किया कुछ ऐसा फैंस रह गए हैरान
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
इस लिस्ट में एक नाम दिल्ली कैपिटल्स का भी है। दिल्ली कैपिटल्स को लास्ट कुछ सीजन से अक्षर पटेल लीड कर रहे हैं और अक्षर की कप्तानी में टीम का हाल बेहाल दिखाई दे रहा है।
शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद टीम आगे खराब करते दिखाई दे रही है और टीम में कोई अच्छा ऑलराउंडर भी मौजूद नहीं है, जो गेंद और बल्ले दोनों से मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखता हो। इन्हीं सब चीजों को देख DC पांड्या को अप्रोच कर सकती है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
आईपीएल के डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाने की कोशिश करते दिखाई दे सकती है। बता दें की RCB के पास इस समय एक दमदार ऑल राउंडर की कमी है और हार्दिक उनकी यह कमी पूरी कर सकते हैं। यही नहीं वो क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर MI के तरह ही RCB को भी सबसे सफल टीम बना सकते हैं।
FAQs
हार्दिक पांड्या की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा बने भारत के नए कप्तान, रियान पराग उपकप्तान, अगली वनडे सीरीज के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान