Posted inक्रिकेट (Cricket)

सिर्फ 14 अंकों के साथ इस समीकरण से प्लेऑफ़ में क्वालीफाई कर रही CSK, NRR भी नहीं बनेगी रुकावट

सिर्फ 14 अंकों के साथ इस समीकरण से प्लेऑफ़ में क्वालीफाई कर रही CSK, NRR भी नहीं बनेगी रुकावट

CSK playoff scenario with 14 points: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिहाज से अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। घरेलू मैदान पर हुए मैच में चेन्नई की टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन आखिरी में ईशान किशन की 70 रनों की पारी के कारण हैदराबाद को जीत मिल गई। इस मुकाबले में हार के कारण सीएसके के फैंस काफी निराश हैं।

ज्यादातर का मानना है कि शायद अब CSK के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो गए हैं, क्योंकि टीम का एक ही लीग मैच शेष है और इसको जीतने के बावजूद प्लेऑफ के लिए जरूरी 16 अंक पूरे नहीं हो पाएंगे। ऐसे में हम आपको ऐसा समीकरण बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ 14 अंक के साथ अगले राउंड में पहुंच सकती है और रुतुराज गायकवाड़ की टीम को नेट रन रेट पर भी निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

CSK की अंक तालिका में स्थिति

सिर्फ 14 अंकों के साथ इस समीकरण से प्लेऑफ़ में क्वालीफाई कर रही CSK, NRR भी नहीं बनेगी रुकावट

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले से पहले CSK आईपीएल 2026 की अंक तालिका में 12 मैचों में 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद थी लेकिन हारने के कारण टीम को झटका लगा और एक स्थान नीचे यानी छठे स्थान पर खिसक गई है। वहीं, अब उसके 13 मैचों में 12 अंक हैं और नेट रन रेट -0.016 हो गया है, जो पहले +0.027 था।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ हर हाल में दर्ज करनी होगी जीत

चेन्नई सुपर किंग्स को लीग स्टेज में अपना एकमात्र मैच अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ 21 मई को अहमदाबाद में खेलना है। इस सीजन CSK का दूसरी बार GT से सामना होगा। पिछले मैच में गुजरात की टीम ने बाजी मारी थी। ऐसे में इस बार नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई की टीम को अपना बेस्ट देना होगा, ताकि उसे जीत मिल सके और अंक तालिका में पॉइंट्स की संख्या 14 हो जाए।

हालांकि, सिर्फ 14 अंक से प्लेऑफ का टिकट नहीं मिलने वाला। इसके लिए आगे हम आपको समीकरण के तहत कुछ मुकाबलों के नतीजों के बारे में भी बताने जा रहे हैं, जो CSK के पक्ष में रहने जरूरी हैं।

14 अंक होने पर CSK को इन मुकाबलों के नतीजों पर रहना होगा निर्भर

अगर चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 14 अंक हो जाते हैं तो फिर राजस्थान रॉयल्स को LSG और MI से हारने की जरूरत होगी। ऐसा होने पर राजस्थान की टीम के खाते में 12 अंक ही रहेंगे। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स को हार मिले, जिससे पीबीकेएस 13 अंकों पर रहे, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत मिले, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर की हार हो। ऐसा होने पर केकेआर 13 और डीसी 12 अंकों के साथ लीग स्टेज समाप्त करेंगे।

इस दशा में CSK के पास सबसे ज्यादा अंक होंगे और उसे प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा। हालांकि, अगर इनमें से किसी टीम के चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बराबर अंक हो जाते हैं तो फिर फैसला नेट रन रेट से होगा लेकिन ऊपर बताए गए पैटर्न के हिसाब से चीजें होती हैं तो NRR पर बात नहीं आएगी और ऐसे ही चेन्नई की टीम अगले राउंड में पहुंच जाएगी।

FAQs

CSK का IPL 2026 में अंतिम लीग स्टेज मैच किस टीम से है?
गुजरात टाइटंस
IPL 2026 में CSK के पास लीग स्टेज में अधिकतम कितने अंक हासिल करने का मौका है?
14

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, हेनरिक क्लासेन की बड़ी उपलब्धि; CSK vs SRH मैच के 19 बड़े रिकॉर्ड

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!